फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dead body of a young man found hanging from a tree

पेड़ से फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Thu, 18 Aug 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from a tree
गांव पटना में युवक का शव मिलने की सूचना पर मौके पुलिस तथा ग्रामीण। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर, चिलकाना। तीन दिन से लापता युवक का शव संदिग्ध हालात में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक द्वारा फंदे से लटककर आत्महत्या किए जाने का कोई कारण सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

गांव पटना उर्फ नयाबांस में बिजली घर के पीछे बाग में गांव के किसी व्यक्ति ने बुधवार की सुबह शौच जाते समय आम के पेड़ पर फंदे से लटके युवक को देखा। व्यक्ति ने फंदे से लटके युवक की सूचना ग्राम प्रधान को सूचना दी। मौके पर प्रधान तथा अन्य लोगों ने युवक की पहचान ग्राम पटना निवासी संजय (22) पुत्र सुनील कुमार के रुप में हुई। प्रधान की सूचना पर थाना चिलकाना के एसएसआई रविन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फंदे से लटके युवक के शव को नीचे उतारा तथा पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पेड पर लटकी लाश पूरी तरह सड चुकी थी, दूर तक बदबू आ रही थी। मृतक के पिता सुशील ने बताया कि सचिन सोमवार की सुबह अपने काम पर जाने की बात कहकर गया था। शाम को घर वापस न आने पर उसकी खोज की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। परिजन दो दिन से सचिन को रिश्तेदारों सहित अन्य स्थानों पर तलाश कर रहे थे। पुलिस ने मृतक सचिन के पिता सुशील की तहरीर पर उसके पुत्र द्वारा आत्महत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन की दो बडी बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि उसका एक छोटा भाई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस शव मिलने पर हर दृष्टिकोण से जांच कर रही है। सचिन का शव मिलने पर घर में कोहराम मचा हुआ है। सचिन ठेकेदार के साथ मजदूरी पर टीन से संदूक बनाने का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed