{"_id":"60073384dfdd8a3a5a7c25f2","slug":"dead-body-of-a-bihar-resident-domestic-maid-found-hanging-in-the-room-in-saharanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: कमरे में लटका मिला युवती का शव, घरेलू नौकरानी थी बिहार की रहने वाली युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: कमरे में लटका मिला युवती का शव, घरेलू नौकरानी थी बिहार की रहने वाली युवती
Wed, 20 Jan 2021 01:01 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में थाना सदर बाजार क्षेत्र में मंगलवार दोपहर दिल्ली रोड स्थित मुरारीनगर के एक मकान में युवती का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पहले युवती के माता पिता पहुंचे। पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
मुरारी नगर कॉलोनी में विनोद कुमार गुप्ता का मकान है। इसी मकान में मधुबनी (बिहार) के मूल निवासी 18 वर्षीय कंचन घरेलू नौकरानी थी। उसके पिता मंगलराम शहर में ही मजदूरी करते हैं, जबकि कंचन की मां भी लोगों के घरेलू कामकाज करती है।
विज्ञापन
कंचन मुरारी नगर के मकान में ही रहती थी, जबकि उसके माता-पिता बाहर रहते रहे हैं। मंगलराम के मुताबिक सुबह दस बजे कंचन ने अपनी मां से फोन पर बातचीत की थी। इसके बाद दोपहर में उसके कमरे में फंदे से लटकने के बारे में जानकारी मिली।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंचे थाना सदर प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि कंचन के गले में चादर से बना फंदा लगा मिला। नीचे एक कुर्सी और बराबर में स्टूल रखा था। कुर्सी के पास चप्पल उतारी गई थी।
मकान मालिक विनोद गुप्ता ने बताया कि घटना के समय वह उद्यमी अंकुर अग्रवाल के अंतिम संस्कार के लिए गए हुए थे। उनका बेटा नितिन कुमार कुछ दिन से देहरादून में था। उन्होंने बताया कि कंचन दो साल पहले भी यहां काम करती थी और अब दोबारा से यहीं रहकर काम करने के साथ ही परिवार के बच्चों की भी देखरेख कर रही थी।
नौकरानी के उत्पीड़न से किया इनकार
थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह के मुताबिक वारदात के समय कंचन मकान में अकेली थी और उसका कमरा खुला हुआ था। अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई शक या कारण स्पष्ट नहीं किया गया है। इसलिए अभी तक यह मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। नौकरानी के उत्पीड़न या किसी अन्य कारण की स्थिति भी अभी सामने नहीं आई है। विवेचना में यदि और तथ्य सामने आए तो उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/