फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   'Dance jesus happily born today'

‘झूमो नाचो खुशी से आज यीशु पैदा हुए’

Wed, 25 Dec 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
'Dance jesus happily born today'
क्रिसमस पर सजा सिग्रेड हार्ट चर्च - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। ‘झूमो नाचो खुशी से आज यीशु पैदा हुए...’। बुधवार को क्रिसमस पर्व मनाया जाएगा। इसको लेकर बच्चों, युवाओं और महिलाओं में भारी उत्साह है। एक तरफ जहां शहर के सभी गिरजाघरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया तो वहीं बाजारों में लोगों की भीड़ देखी गई। महानगर में क्रिसमस की तैयारियों को लेकर काफी चहल-पहल रही। गिफ्ट आइटम दुकानों में क्रिसमस ट्री, सांता क्लॉज की ड्रेस और खास तोहफे खरीदने के लिए लोगों ने भीड़ रही। इसके अलावा महानगर में मिशन कंपाउंड, बाजोरिया रोड स्थित चर्च कंपाउंड, गिल कॉलोनी, कोर्ट रोड स्थित चर्च स्थित चर्च को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। बुधवार की सुबह दस बजे से गिरजाघरों में कार्यक्रमों के साथ ही प्रार्थना सभा होगी। इसके साथ ही यीशु मसीह के जन्मदिवस पर केक भी काटा जाएगा।
विज्ञापन

सजावट के लिए खरीदी सामग्री, केक रही एडवांस बुकिंग
सहारनपुर। मंगलवार को सजावट के लिए लोगों ने रंग-बिरंगी लाइटें, क्रिसमस स्टार, सांता क्लॉज की ड्रेस, स्टीकर, मास्क, क्रिसमस ट्री, पाइन ट्री, स्टाकिंग गिफ्ट, सेंटा क्लॉज लाइटिंग सहित गिफ्ट आइटमों की खरीदारी की। कोर्ट रोड स्थित गिफ्ट आइटम गलैरी के कारोबारी मधूप अरोड़ा ने बताया कि लोगों में क्रिसमस पर्व को लेकर उत्साह है। बच्चों, युवाओं, युवतियों और महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के गिफ्ट आइटम खरीदे हैं। इसके अलावा लोगों ने केक की भी एडवांस बुकिंग कराई थी। कोर्ट रोड के बेकरी कारोबारी राजेंद्र ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व से केक के लिए बुकिंग चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed