फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   CT scan machine damaged, patients forced to go to private centers

सीटी स्कैन मशीन खराब, मरीज प्राइवेट सेंटरों पर जाने को मजबूर

Wed, 06 Oct 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
CT scan machine damaged, patients forced to go to private centers
जिला अस्पताल में लैब के बाहर बंद का लगा बोर्ड - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में स्थापित सीटी स्कैन मशीन 15 दिन से खराब है। इसकी वजह से मरीज प्राइवेट सीटी स्कैन सेंटरों पर जाने को मजबूर हैं, जहां सीटी स्कैन की एवज में उन्हें मोटी रकम चुकानी पड़ रही है। जो मरीज पैसा चुकाने में सक्षम नहीं हैं, वह मशीन के ठीक होने के इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

बीते करीब चार साल से जिला अस्पताल में मरीजों के लिए सीटी स्कैन की मुफ्त सुविधा है। यहां सीटी स्कैन जिला अस्पताल के डॉक्टर के लिखने पर ही होता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। ऐसे में 15 दिन से मशीन खराब होने से मरीजों को परेशानी भी उतनी ही हो रही है। सीटी स्कैन के स्टाफ ने बताया कि मशीन की एक्स-रे ट्यूब खराब हुई है, जो जापान से आती है। ट्यूब जापान से आने की वजह से ही देरी हो रही है। एक्स-रे ट्यूब जापान से कंपनी के पास मुम्बई आएगी और मुंबई से दिल्ली। दिल्ली से कंपनी का इंजीनियर ट्यूब लेकर यहां आएगा, जो मशीन में फिट करेगा। उसके बाद ही मशीन का संचालन हो सकेगा। चूंकि डॉक्टर के लिखने के बाद ही सीटी स्कैन होता है। ऐसे में मरीज डॉक्टर के पास से ही लौट रहे हैं। जो लोग आर्थिक रूप से सक्षम हैं। वह प्राइवेट सीटी स्कैन सेंटरों पर जाकर सीटी स्कैन करा रहे हैं। शहर में सीटी स्कैन कराने की एवज में सेंटर अलग-अलग शुल्क वसूलते हैं। कम से कम 1500 रुपये और अधिकतम 2000 रुपये तक लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

हर माह होते हैं 700 से अधिक सीटी स्कैन
एसबीडी जिला अस्पताल के सीटी स्कैन सेंटर पर हर माह 700 से अधिक मरीजों का सीटी स्कैन होता है। सीटी स्कैन करने के मामले में जिला अस्पताल का यह सेंटर प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सीटी स्कैन सेंटर कितने लोगों का सहारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार तक होगी चालू - प्रभारी
सीटी स्कैन सेंटर के प्रभारी मोहित कुमार ने बताया कि सीटी स्कैन मशीन की एक्स-रे ट्यूब जापान से आने की वजह से देरी हुई है। एक्स-रे ट्यूब जापान से मुंबई और मुंबई से दिल्ली आएगी। दिल्ली से इंजीनियर लेकर सहारनपुर पहुुंचेगा। उन्होंने अगले दो से तीन दिन में मशीन के चालू हो जाने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed