फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uh oh: This young man has done wrong by doing wrong.

उफ ये हैवानियत ः मासूम से युवक ने किया दुष्कर्म

Sun, 14 May 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 14 May 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
Uh oh: This young man has done wrong by doing wrong.
पकड़ा गया दुष्कर्म का आरोपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में मुर्गी और बत्तख दिखाने के बहाने पड़ोसी, पांच साल की बच्ची को एक धार्मिक स्थल की छत पर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची किसी प्रकार घर पहुंची और परिजनों को बताया।
विज्ञापन


हालत बिगड़ने परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति की पांच साल की बेटी अपनी गली की ही दुकान से कुछ सामान लेने के लिए गई।
विज्ञापन


उसी समय धार्मिक स्थल से एक युवक निकला। बच्ची को अकेला देख उसने उसे अपने पास बुलाया तथा मुर्गी और बत्तख दिखाने का लालच देकर उसे अपने साथ धार्मिक स्थल की छत पर ले गया। वहां युवक ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची किसी प्रकार अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। जिस पर परिजनों के होश उड़ गए। बच्ची की हालत खराब होने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।      
 
इस मामले में बच्ची की मां ने मंडी कोतवाली में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। एसएसपी सुभाष चंद दुबे ने बताया कि दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

 शनिवार को सुबह लगभग 11 बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दुष्कर्म के आरोपी को अरबी मदरसे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम 18 वर्षीय मो. सुहेल निवासी मोहल्ला ठठेरो वाली गली बताया।


पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसने मुर्गी और बत्तख दिखाने के बहाने धार्मिक स्थल की छत पर ले जाकर बालिका के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को दुष्कर्म एवं पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।      
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed