फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Trying to rape, one catch

दुराचार का प्रयास, एक पकड़ा

Wed, 18 May 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद Updated Wed, 18 May 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Trying to rape, one catch
दुराचार के प्रयास के मामले में कोतवाली में हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कुरान शरीफ पढ़कर घर लौट रही एक किशोरी के साथ तीन युवकों ने बंद मकान में ले जाकर दुराचार का प्रयास किया। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि दो भागने में सफल रहे। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि मंगलवार को जब उसकी 13 वर्षीय पुत्री कुरान शरीफ पढ़कर घर लौट रही थी तो घासमंडी निवासी तीन युवक उसे खींचकर पास के मकान में ले गए।
विज्ञापन


वहां उसके साथ जबरदस्ती दुराचार का प्रयास किया गया। पुत्री के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। जिन्होंने किशोरी को आरोपियों के चंगुल से बचाया। इस दौरान एक युवक को लोगों ने पकड़कर वहां पहुंची पुलिस को सौंप दिया, जबकि दो भागने में सफल रहे। इस दौरान वहां हंगामे की स्थिति भी बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस ने लोगों का गुस्सा शांत करते हुए पीड़ित परिवार को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिलाया, जिसके बाद लोग शांत हुए। कोतवाल विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed