फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three people riding bikes looted

बाइक सवार तीन लोगों से लूटपाट

Sun, 04 Dec 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट Updated Sun, 04 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Three people riding bikes looted
पीड़ित रिजवान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चार बदमाशों ने बाइक सवार तीन लोगों को तमंचा दिखा कर रोका और बाइक की चाबी निकाली। बदमाश तीनों लोगों को बाग में ले गए, वहां उनसे 17500, एक हजार रुपये का चेक, दो मोबाइल फोन आदि सामान लूट लिया। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित अपने गांवों में पहुंचे और परिजनों को वारदात की जानकारी दी। 
विज्ञापन


वारदात शुक्रवार की रात में करीब ग्यारह बजे घटित हुई। गांव हुसैन मलकपुर निवासी तसुव्वर, टोली गांव निवासी तोय्यब और शाहबुद्दीनपुर गांव निवासी रिजवान शुक्रवार की रात में जसमोर बस स्टैंड पर स्थित बजाज मोटर साइकिल की एजेंसी बंद कराकर बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन


शाकंभरी रोड से जैसे वह शाहबुदी्नपुर गांव की तरफ लिंक रोड पर घूमे तो पहले से ही बैठे चार बदमाशों ने उन्हें तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी देकर रोक लिया। बाइक के रुकते ही बदमाशों ने उसकी चाबी निकाली और तीनों को बाइक समेत पास ही आम के बाग में बने कमरे के पास ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकौल रिजवान बदमाशों ने उससे 15 हजार रुपये, तसुव्वर से ढाई हजार रुपये और तोय्यब के पास मिला एक हजार रुपये का चेक, पैन कार्ड, ड्राइवर का लाइसेंस, मोबाइल फोन और तोय्यब से 22100 रुपये की कीमत का एप्पल का मोबाइल लूट लिया।


इसी दौरान राहगीरों के आने की आवाज सुनकर बदमाश भाग निकले। मौके पर एक बदमाश की चप्पल और लोई छूट गई। मौके से एक कारतूस भी मिला। बदमाशों के जाने के बाद तीनों अपने गांवों में पहुंचे और परिजनों को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित शनिवार की सुबह बेहट कोतवाली पहुंचे और पुलिस को वारदात की जानकारी देने के बाद तहरीर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed