{"_id":"5cbf5a38bdec22146d709646","slug":"three-arrested-including-husband-murder-of-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पति सहित तीन गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पति सहित तीन गिरफ्तार
Wed, 24 Apr 2019 12:02 AM IST
Prag Gupta
ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: Prag Gupta
Updated Wed, 24 Apr 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक की मांग पूरी न करने पर कुरलकी गांव में ससुरालियों पर विवाहिता की हत्या का आरोप है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
बड़गांव के बडेढ़ी मजबता गांव निवासी किशनपाल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसने 13 जुलाई 2016 को बेटी सविता की शादी कुरलकी गांव निवासी अबल सिंह के पुत्र पूरण के साथ की थी। आरोप है की शादी के बाद से ही दामाद और बेटी के ससुरालिए कम दहेज लाने के लिए बेटी का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करते रहते थे। कई बार बेटी ने उन्हें मारपीट किए जाने के संबंध में जानकारी भी दी।
किशनपाल के मुताबिक 21 अप्रैल को बेटी ने फोन कर बताया कि पूरण व उसके घरवाले बाइक लेकर आने का दबाव बना रहे हैं, और इसको लेकर कई बार मारपीट भी कर चुके हैं। फोन पर उसने हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। 22 अप्रैल की शाम बेटे सोनू को किसी व्यक्ति ने फोन कर जानकारी दी कि सविता की हत्या कर दी गई है। बताया कि जब वह कुरलकी गांव पहुंचे तो बेटी का शव आंगन में पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई राहुल ने बताया कि पूरण बहन पर पिछले काफी दिनों से बाइक लेकर आने का दबाव बना रहा था। जिसमें उसके परिवार वाले भी उसका साथ दे रहे थे। आरोप लगाया कि मांग पूरी न करने पर पूरण सहित उसके घरवालों ने सविता की जहर खिलाकर हत्या की है।
इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह का कहना है कि किशनपाल की तहरीर पर पति पूरण, ससुर अबल, सास रामरति, ननद दीपा व देवर युवराज के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला पंजीकृत करते हुए पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है।