फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The young man died, left a suicide note

दरोगा ने मांगे 25 लाख तो जहर खाकर दे दी जान

Sat, 30 Jul 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 30 Jul 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
The young man died, left a suicide note
सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के नागल में एक ग्रामीण द्वारा बृहस्पतिवार की रात जहरीला खाकर जीवन लीला समाप्त करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। परिजनों के अनुसार मृतक के कपड़ों से सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन


जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार नागल थाने में तैनात एक दरोगा को ठहराया है। नागल की शाहपुर कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय सुरेंद्र उपाध्याय पुत्र दाताराम ने बृहस्पतिवार शाम जहरीला पदार्थ खा लिया था।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। श्मशान से लौटने के बाद उसका बेटा शुभम अपने पिता के कपडे़ देखने लगा तो उसे जेब से एक सुसाइड नोट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे पढ़कर परिजनों के होश उड़ गए। इसमें सुरेंद्र ने नागल थाने में तैनात एक दरोगा पर 25 लाख रुपये रिश्वत मांगने और न देने पर फर्जी मामले में जेल भेजने की धमकी देने आरोप लगाते हुए अपनी मौत का जिम्मेदार दरोगा को बताया है।

इसके बाद परिजनों ने मीडिया कर्मियों को बुलाकर मामले की जानकारी दी। उधर, आरोपी दरोगा ने बताया कि सुरेंद्र के खिलाफ बिजली का बिल जमा कराने के नाम पर 79 हजार रुपये हड़पने संबंधी तहरीर आई थी, जिस संबंध में उसे थाने बुलाया गया था।


रुपये मांगने का आरोप मिथ्या है। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश सिंह चौहान ने कहा कि इस संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है। न ही कोई तहरीर थाने आई है। यदि कोई तहरीर आएगी तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed