फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   the teenager deal in 50 thousand

50 हजार में किया किशोरी का सौदा

Mon, 01 Feb 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 01 Feb 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
the teenager deal in 50 thousand
घुमाने के बहाने साथ ले जाकर किशोरी की आबरू और उसकी जिंदगी का सौदा 50 हजार रुपये में कर दिया गया। उसका सौदा करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसकी ही सहेली का जीजा था।
विज्ञापन


खुद को बेचने और गुलामी में उत्पीड़न से तंग आकर यह किशोरी किसी तरह खरीदार के चंगुल से भाग निकली। शनिवार रात जीआरपी के जवानों ने उसे रेलवे स्टेशन पर भटकते हुए पाया। शुरुआती पूछताछ के बाद उसे चाइल्ड लाइन संस्था के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


इस संस्था के निदेशक मंसूर हुसैन सहित अन्य सदस्यों ने किशोरी की काउंसलिंग की तो उसकी बातें सुनकर वे दंग रह गए। किशोरी ने बताया कि मूलरूप से वह झारखंड राज्य के जिला रांची के घासी टोली क्षेत्र की रहने वाली है। उसके माता-पिता नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी ने बताया कि उसकी एक सहेली के घर उसका आना जाना था। यहां सहेली का जीजा भगवान दास उससे मिला। एक दिन वह उसे घूमाने ले जाने के बहाने साथ लेकर गया और फिर एक जगह बादल नाम के एक शख्स के पास छोड़ दिया। किशोरी के मुताबिक यहां उससे कहा गया कि अब वह बादल के साथ ही रहेगी।

उसकी शादी उसके साथ की जा रही है। इसके बाद जीजा यहां छोड़कर चला गया। उसे यहां रहने का विरोध किया तो उसे मारा पीटा गया।

उत्पीड़न से परेशान होकर उसने बादल की भाभी के सामने यहां से जाने की इच्छा जताई तो उसने खुलासा किया कि शादी के नाम पर उसे 50000 रुपये में खरीदा गया है। इसलिए अब वह कहीं नहीं जा सकती है। यह सच सामने आने के बाद घबराई किशोरी किसी तरह वहां से भाग निकली।

खरीदार का घर नहीं बता पाई किशोरी
संस्था निदेशक मंसूर हुसैन ने बताया कि स्टेशन पर भटकती मिली किशोरी से घंटों की काउंसलिंग के बावजूद यह पता नहीं लग पाया है कि जिस शख्स ने उसे खरीदा था।


उसका घर किस जगह पर है। उन्होंने बताया कि चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद झारखंड के रांची में किशोरी के जीजा संतोष से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। यदि परिजनों या अन्य करीबी रिश्तेदारों की लोकेशन सही मिली और किशोरी जाने को तैयार हुई तो उसे यहां से भेज दिया जाएगा। अन्यथा नारी निकेतन भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed