फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Accusation of murdering a teenager on suspicion of mobile phone theft.

Noida News: मोबाइल चोरी के शक में किशोर की हत्या का आरोप

Sat, 12 Sep 2026 05:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
Accusation of murdering a teenager on suspicion of mobile phone theft.
परिजन बोले-दोस्तों ने की मारपीट और गर्दन दबाई
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कुलेसरा स्थित श्रीराम कॉलोनी में मोबाइल चोरी के शक में 17 वर्षीय किशोर की हत्या करने का आरोप है। परिजनों ने उसके दोस्तों पर मारपीट करने और गर्दन दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वारदात के बाद से आरोपी हैं। ईकोटेक-3 क्षेत्र की पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। आरोपों की जांच की जा रही है।
मूलरूप से बिहार के नवादा निवासी सूरज कुलेसरा में रहता था। पिता रंजीत कुमार ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करते हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे सूरज का एक दोस्त और उसका भाई उसे घर से बुलाकर अपने किराये के कमरे पर ले गए थे। वहां सूरज पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया। इसके बाद उन्होंने अन्य दोस्तों को भी कमरे में बुला लिया। सभी ने सूरज के साथ मारपीट कर गर्दन दबा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता के मुताबिक, सूरज की गर्दन पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन

परिजनों को घटना की जानकारी शुक्रवार शाम करीब 5 बजे मिली। इसके बाद वह युवक के कमरे में पहुंचे तो सूरज जमीन पर पड़ा था। परिजनों का कहना है कि उस समय उसकी सांस नहीं चल रही थी। उन्होंने कमरे में मौजूद आरोपियों के मौके से फरार होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस का दावा-शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान
कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि शुक्रवार शाम डायल-112 पर सूचना मिली थी कि सूरज अपने दोस्त के कमरे में अचेत अवस्था में मिला है। पुलिस ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूरज के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सभी आरोपों की जांच की जा रही है। परिजनों ने लिखित शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed