फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Accused wanted for assaulting a hotel owner with a sharp-edged weapon

सिरोही: होटल मालिक से लूट का आरोपी गिरफ्तार, एक महीने से दुर्गम पहाड़ियों में छिपा था

Sat, 12 Sep 2026 05:18 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sat, 12 Sep 2026 05:18 PM IST
सार

सिरोही के रोहिड़ा क्षेत्र में होटल मालिक से लूट और मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब एक महीने से दुर्गम पहाड़ियों में छिपकर रह रहा था। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ पहले भी लूट के दो मामले दर्ज हैं। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
 

विज्ञापन
Accused wanted for assaulting a hotel owner with a sharp-edged weapon
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहिड़ा पुलिस द्वारा एक माह पूर्व होटल मालिक से धारदार हथियार से मारपीट कर लूट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार दुर्गम पहाड़ियों में छिपकर रह रहा था। उससे पूछताछ कर और जानकारी जुटाने के साथ ही अन्य आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


दुर्गम पहाड़ियों में छिपकर घूम रहा था आरोपी
रोहिड़ा थानाधिकारी ओमकरण की अगुवाई में टीम ने कार्रवाई करते हुए सिल्वाफली, वालोरिया, पुलिस थाना रोहिड़ा, जिला सिरोही, राजस्थान निवासी मोवाराम पुत्र रताराम गमेती भील को दुर्गम पहाड़ियों से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने 1 माह पूर्व होटल मालिक के साथ धारदार हथियार से मारपीट कर लूटपाट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। इस मामले में वांछित अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


आरोपी करीब एक माह से दुर्गम पहाड़ियों में छिपकर घूम रहा था, जिसे टीम ने कम्युनिकेशन के जरिए दस्तयाब किया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में लूट के 2 प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार वह आदतन आपराधिक प्रवृत्ति का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य आरोपी के साथ मिलकर की थी वारदात
पुलिस के अनुसार आरोपी ने गत 6 अगस्त 2026 की शाम विक्रम चौधरी वाटेरा के साथ मिलकर बिना नंबर की कैंपर से भीमाना हाईवे स्थित होटल पर वारदात की थी। आरोप है कि दोनों ने होटल मालिक के साथ धारदार हथियार से मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया। इसके साथ ही होटल मालिक के कांच के दरवाजे का कांच फोड़ दिया और उसकी बोलेरो के कांच को भी नुकसान पहुंचाया। इसके बाद कैंपर से टक्कर मारकर दोनों वहां से फरार हो गए।


प्रार्थी की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर जांच शुरू की गई थी। टीम ने भौतिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर वारदात का खुलासा किया। अब पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed