फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Villagers are scared of high tension line

Haridwar News: छतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से ग्रामीणों में डर

Sat, 12 Sep 2026 05:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
Villagers are scared of high tension line
- धनपुरा और घिस्सुपुरा गांव में गुजर रही 11 हजार की लाइन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पथरी। धनपुरा और घिस्सुपुरा गांव में सैकड़ों घरों की छतों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन ग्रामीणों के लिए खतरा बनी हुई है। हादसे की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर लाइन को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक साल पहले विधायक निधि से लाइन को दूसरी जगह शिफ्ट करने का काम शुरू हुआ था। इससे ग्रामीणों को राहत की उम्मीद जगी थी लेकिन गांव के एक किसान की आपत्ति के बाद काम बीच में ही रोक दिया गया। इसके बाद से लाइन शिफ्टिंग का काम दोबारा शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि घरों की छतों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरने के कारण बच्चों के छत पर खेलने और महिलाओं के रोजमर्रा के काम करने के दौरान हादसे का खतरा बना रहता है। कई बार बिजली विभाग और प्रशासन से शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि वे किसी किसान की निजी भूमि से जबरन लाइन गुजारने के पक्ष में नहीं हैं। उनका कहना है कि सार्वजनिक रास्ते की पैमाइश कराकर उसी मार्ग से लाइन शिफ्ट की जाए। ग्रामीणों के मुताबिक, विधायक अनुपमा रावत की निधि से लाइन शिफ्टिंग के लिए बजट उपलब्ध कराया गया था।

प्रार्थना पत्र देने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता मौ. सलीम, मौ. मुस्तफा अंसारी, उपप्रधान सदस्य सलीम अहमद, तिलक राम, नाथीराम, नन्दराम, भोपाल सिंह, रमेश सिंह, विक्रम सिंह और सुखबीर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed