फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   In Panna, missing youth who went to meet his girlfriend brutally murdered by being crushed with stones

एमपी: रात 12:30 बजे प्रेमिका ने बुलाया, फिर गायब हो गया युवक; जंगल में मिला शव; चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था

Sat, 12 Sep 2026 04:16 PM IST
पन्ना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: पन्ना ब्यूरो Updated Sat, 12 Sep 2026 04:16 PM IST
सार

पन्ना के लोहरहाई जंगल में दो दिनों से लापता 22 वर्षीय संदीप गोंड का शव चट्टानों और भारी पत्थरों के नीचे क्षत-विक्षत हालत में मिला। पुलिस हत्या की आशंका में प्रेम प्रसंग समेत विभिन्न पहलुओं की जांच कर संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
In Panna, missing youth who went to meet his girlfriend brutally murdered by being crushed with stones
22 साल के संदीप का मिला क्षत-विक्षत शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र की पहाड़ी खेरा पुलिस चौकी अंतर्गत लोहरहाई के घने जंगलों से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दो दिनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता 22 वर्षीय संदीप गोंड, पिता बखत सिंह गोंड, निवासी मनकी खास का शव लोहरहाई के जंगल में चट्टानों और भारी पत्थरों के नीचे दबा मिला। शव बेहद क्षत-विक्षत हालत में था। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस प्रेम प्रसंग सहित अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

विज्ञापन

रात 12:30 बजे प्रेमिका ने मिलने बुलाया था
मृतक के दोस्तों पुष्पेंद्र और बीरू के अनुसार, 8 सितंबर की रात करीब 10 बजे संदीप के पास उसकी महिला मित्र का फोन आया था। उसने संदीप को मिलने के लिए पहाड़ी खेरा बुलाया। इसके बाद संदीप अपने दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से रात करीब 12:30 बजे लोहरहाई जंगल के पास पहुंचा। दोस्तों का कहना है कि संदीप ने उन्हें वहीं से वापस लौटने के लिए कहा और बताया कि 'काम खत्म होते ही कॉल करूंगा।' इसके बाद संदीप का कोई पता नहीं चला और उसका मोबाइल भी बंद आने लगा।

विज्ञापन

गुमशुदगी के बाद परिजनों ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप
संदीप के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने बृजपुर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शव मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मृतक की बहन यशोदा आदिवासी ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए। उनका कहना है कि संदीप कई दिनों से लापता था और पुलिस को उसकी लोकेशन समेत अन्य जानकारी दी गई थी। परिजनों का आरोप है कि समय रहते पुलिस ने गंभीरता से तलाश नहीं की, जिसके बाद उन्हें खुद जंगल में जाकर तलाश करनी पड़ी और वहां संदीप का शव मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं:  क्लास में टीचर बनकर बच्चों को पढ़ाया, लापरवाही पर प्राचार्य-शिक्षक को थमाया नोटिस

चट्टानों के बीच पत्थरों से दबा मिला शव
लोहरहाई के बीहड़ जंगल में चट्टानों के बीच भारी पत्थरों से दबा शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। आशंका है कि हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को पत्थरों के नीचे दबाया गया होगा। हालांकि, इसकी पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसडीओपी अजयगढ़ राजीव सिंह भदौरिया ने बताया कि ग्राम लोहरहाई के जंगल में चट्टानों के बीच एक युवक का शव पत्थरों से दबा मिला है। जांच में सामने आया है कि युवक दो दिन पहले अपनी एक महिला मित्र से मिलने आया था, जिसके बाद से वह लापता था। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

युवती और परिजनों समेत संदिग्धों से पूछताछ
पुलिस ने संबंधित युवती और उसके परिजनों समेत अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) भी खंगाल रही है। फिलहाल घटना को लेकर मनकी और पहाड़ी खेरा क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed