फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The prize pirate caught three including liaison

इनामी डकैत लियाकत समेत तीन पकड़े

Thu, 09 Mar 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 09 Mar 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
The prize pirate caught three including liaison
पकड़े गए डकैत। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के ग्राम पांडली खुशहालपुर में करीब 11 माह पूर्व डाली गई डकैती के एक आरोपी समेत तीन लोगों को पुलिस ने जनकपुरी थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पकड़ा गया आरोपी पांच हजार का इनामी लियाकत है। इसने सात साथियों के साथ मिलकर लियाकत के घर में डकैती डाली थी। तीनों के पास से पुलिस ने चोरी की दो बाइक भी बरामद की हैं।
विज्ञापन


ग्राम पांडली खुशहालपुर निवासी लियाकत के यहां 18 अप्रैल 2016 की रात डकैतों ने जमकर लूटपाट मचाई थी। शादी के लिए रखे गए आभूषण, नगदी, कीमती सामान समेत लाखों रुपये ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान थाना जनकपुरी क्षेत्र से डकैती के एक आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी संजय सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच और जनकपुरी पुलिस की टीम जनता रोड स्थित आशा माडर्न स्कूल के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान दो बाइक पर सवार तीन युवकों ने चेकिंग देख भागने का प्रयास किया। मगर, पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। पकड़े गए तीन लोगों में एक युवक डकैती का आरोपी पांच हजार रुपये का इनामी लियाकत शामिल है।

एसपी सिटी ने बताया कि लियाकत निवासी ग्राम हरपाल रामपुर मनिहारान का रहने वाला है। इसके अलावा दो अन्य पकड़े गए आरोपी सलीम निवासी भड़ी थाना झिंझाना और गुफरान निवासी अंबेहटा मोहन थाना बड़गांव हैं।

दोनों आरोपी बाइक चोरी करने के मामले में वांछित चल रहे थे। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने दो बाइक, एक तमंचा, एक चाकू बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि लियाकत डकैती की घटना में वांछित चल रहा रहा था। 

 एसपी सिटी संजय सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास से दो बाइक बरामद हुईं हैं। इनमें से एक बाइक स्पलेंडर पर नंबर प्लेट ही नहीं है, जबकि दूसरी बुलेट है। बुलेट पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई है। दोनों बाइक चोरी की हैं। एक मोटरसाइकिल नगर से ही चोरी की गई है, जबकि दूसरे के बारे में जानकारी की जा रही है।


 ग्राम पांडली निवासी लियाकत के घर हुई डकैती के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें निकुंज उर्फ निहाल निवासी ग्राम दैदपुरा नकुड़, नजरुद्दीन उर्फ नसरू निवासी सीलमपुर दिल्ली, शौकत अली निवासी गंगडौली, थाना इंद्री, करनाल हरियाणा, अकरम उर्फ राशिद निवासी मोहल्ला गौरी, गंगोह, फैमीद उर्फ थ्रीजी निवासी कांधला, शामली, यासीन मुल्ला, छजपुरा, गुलजार निवासी खेड़ी शिकोहपुर, भगवानपुर उत्तराखंड शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed