{"_id":"5cffe8a4bdec22071506a415","slug":"the-four-crooks-caught-by-the-theft-of-50-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 लाख रुपये की चोरी करने वाले पकड़े ये चार बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
50 लाख रुपये की चोरी करने वाले पकड़े ये चार बदमाश
Tue, 11 Jun 2019 11:15 PM IST
Prag Gupta
ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: Prag Gupta
Updated Tue, 11 Jun 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
50 लाख रुपये की चोरी करने में पकड़े गए बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायवाला बाजार में कपड़ों के थोक व्यापारी के यहां हुई 50 लाख रुपये चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वारदात को अंजाम देने वाले पांच बदमाशों में से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से 41.26 लाख रुपये नकदी, चार तमंचे, कारतूस और बसौली बरामद की गई है।
मंडी कोतवाली क्षेत्र में रायवाला स्थित महंत मार्केट में कपड़ों के थोक व्यापारी हिमांशु चावला की रीना टेक्सटाइल से गत 23 मई को शटर तोड़कर लॉकर से 50 लाख रुपये नकदी चोरी कर ली गई थी। मंगलवार को पुलिस लाइन में इसका खुलासा करते हुए मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) प्रशांत कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना पर मंडी कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने शहर में धोबीघाट पर घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
जबकि एक आरोपी फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी पंकज, विशाल, तथा सचिन निवासी मोहल्ला मातागढ़ थाना मंडी सहारनपुर तथा संदीप निवासी इस्माइलपुर थाना कुतुबशेर सहारनपुर शामिल हैं। जबकि रामपुर मनिहारान के ग्राम पहासू निवासी बंशीलाल उर्फ बबलू फरार हो गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर उनके घरों से 41.26 लाख रुपये बरामद कर लिए गए। आरोपी पंकज से 26.02 लाख रुपये, विशाल से 11.10 लाख रुपये, सचिन से 1.64 लाख रुपये तथा संदीप से 2.50 लाख रुपये बरामद हुए। इसके अलावा आरोपियों के पास से 4 तमंचे और 315 बोर के चार कारतूस भी बरामद हुए।
उन्होंने बताया कि पंकज और विशाल के पास ही अधिक रुपये रखे हुए थे। आरोपी संदीप और बंशीलाल उर्फ बबलू गिरफ्तार आरोपी पंकज के बहनोई हैं। खास बात यह है कि आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकार्ड नहीं मिल रहा है। पेशे से सभी आरोपी मजदूर हैं। तीन साल पहले भी रायवाला बाजार में एक व्यापारी के यहां से 7.50 लाख रुपये चोरी की थी, लेकिन उसमें इनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी दिनेश कुमार, एसपी सिटी विनीत भटनागर, एसपी देहात विद्यासागर मिश्र, एसपी यातायात अपर्णा गुप्ता तथा सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय मौजूद रहे।
रेकी कर सुबह नौ बजे दिया था वारदात को अंजाम
एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि आरोपियों ने रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया था। दुकान के किसी कर्मचारी के इस वारदात में शामिल होने के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने गत 23 मई को सुबह लगभग नौ बजे ऐसे समय वारदात को अंजाम दिया, जब सुरक्षा कर्मी चले जाते हैं और दुकानदार आने लगते हैं। इन दोनों के बीच के समय में ही वारदात की।
जमीन में दबाकर रखे गए थे रुपये
एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि आरोपियों ने चोरी की नकदी आपस में बांट ली थी। इसके बाद रुपयों को ठिकाने लगाने में लग गए थे। आरोपियों ने कुछ रकम घर में अलमारी या अन्य स्थान पर रख दी थी, जबकि बाकी रकम कपड़े में लपेटकर घर में ही गड्ढा खोदकर दबाकर रखी थी।
पहली चोरी में नहीं पकड़े गए तो बढ़ गया था दुस्साहस
सहारनपुर। तीन साल पहले भी आरोपियों ने रायवाला बाजार में दुकान से साढ़े सात लाख रुपये की चोरी की थी। उस वारदात का खुलासा नहीं हो सका था। इसी कारण आरोपियों का दुस्साहस बढ़ गया और बड़ा हाथ मारने के लिए फिर से रायवाला में कपड़ा व्यापारी की दुकान को निशाना बनाया था। मंगलवार धोबीघाट से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने थोक कपड़ा व्यापारी के यहां हुई 50 लाख रुपये की चोरी का खुलासा किया। तीन साल पहली चोरी की वारदात को भी आरोपियों ने कबूला। आरोपी पहले ही पकड़ लिए जाते तो इस बड़ी वारदात को अंजाम नहीं दे पाते।
मतगणना में पुलिस की व्यस्तता का उठाया था फायदा
एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि 23 मई को अधिकांश पुलिसकर्मी लोकसभा चुनाव की मतगणना कराने के लिए ड्यूटी में तैनात थे। सुबह की गश्त भी जा चुकी थी और बाजार खुलने में कुछ ही देर रह गई थी। आरोपियों ने पहले से ही इसकी तैयारी कर रखी थी। इसी का चोरों ने फायदा उठाते हुए सुबह के समय वारदात को अंजाम दिया।
बड़ी वारदात, बड़ी रिकवरी
मंडी कोतवाली क्षेत्र के रायवाला में हिमांशु चावला की दुकान में चोरों ने शटर तोड़कर 50 लाख रुपये की नकदी लॉकर से चोरी कर ली। इतनी बड़ी चोरी होने की बात पहले तो पुलिस भी मानने को तैयार नहीं हुई। काफी समय तो व्यापारी से नकदी की राशि को लेकर पूछताछ करते रहे। जब व्यापारी ने पूरी नकदी का ब्योरा दे दिया, तब जाकर 50 लाख रुपये की नकदी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज हुई। बड़ी चोरी होने के चलते पुलिस पर नकदी बरामद करने की भी चुनौती रही। पुलिस ने चोरी हुए 50 लाख रुपये में से 41.26 लाख रुपये की रिकवरी भी कर ली।
पांच आरोपियों में तीन रिश्तेदार, दो दोस्त
वारदात को अंजाम देने में आरोपी पंकज मुख्य आरोपी है। मोहल्ले के ही विशाल और सचिन उसके दोस्त हैं। जबकि संदीप और बंशीलाल दोनों पंकज के बहनोई हैं। उधर, 23 मई को चोरी करने के दूसरे ही दिन आरोपी पंकज की पत्नी को देहरादून अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसके बेटा पैदा हुआ। बेटे के दिल में छेद था। पंकज ने काफी रुपया उसके इलाज पर खर्च कर दिया था। विशाल ने कुछ रुपयों से आभूषण खरीद लिए थे। लगभग तीन लाख रुपये फरार आरोपी बंशीलाल उर्फ बबलू पर बताए गए हैं।
व्यापारियों ने किया एडीजी को सम्मानित
कपड़ा व्यापारी के यहां से चोरी का खुलासा करने पर व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम नारंग के नेतृत्व में व्यापारियों ने एडीजी प्रशांत कुमार एवं एसएसपी दिनेश कुमार को सम्मानित किया। इस मौके पर व्यापारियों ने एडीजी के समक्ष व्यापारियों की समस्याएं रखीं। एडीजी ने समस्याओं का समधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जुनैद खान, ओमप्रकाश कंसल, रमेश नारंग, भारत कर्णवाल, अमित माहेश्वरी, वीरेंद्र कुमार बहल, आदिल खान, खराती लाल अरोड़ा मौजूद रहे।