फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The crook was beaten to death

बदमाश को पीटकर मार डाला

Thu, 25 May 2017 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 25 May 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
The crook was beaten to death
क्राइम - फोटो : SELF
सहारनपुर के  बिहारीगढ़ के गांव आमवाला में लाखों की डकैती डालकर भाग रहे बदमाशों में से एक को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया। जिसकी जमकर पिटाई की गई। 
विज्ञापन


सूचना के ढाई घंटे बाद पहुंची पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पर पुलिस ने सात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


 मंगलवार की रात गांव आमवाला में ओमप्रकाश के घर में मकान के पीछे से छत पर चढ़े दर्जन भर बदमाश वहां सो रहे अंकित को गन प्वाइंट पर लेकर नीचे आए और आंगन में सो रहे परिवार के सभी लोगों को जगा कर सोनिया व डिंपल के कानों से कुंडल उतरवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद घर में रखी गोदरेज की अलमारी से बदमाशों ने ढाई लाख रुपये के जेवर और बीस हजार रुपये की नगदी और एक मोबाइल लूट लिया।   इसी दौरान डिंपल ने शोर मचा दिया तो बौखलाए बदमाश सामान समेट कर भाग खड़े हुए।

इस पर परिवार के लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया। इसी दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने फरार हुए बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़ सके। 

 इसके बाद गांव पहुंचे ग्रामीणों ने पकड़े गए बदमाश की जमकर धुनाई की। इस बीच जानकारी मिलने के ढाई घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। 


 बिहारीगढ़ थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने बताया कि मृतक बदमाश नफीस पुत्र जरीफ निवासी शेरपुर खानाजादपुर थाना बिहारीगढ़ का है। उसने अपने कुछ साथियों के नाम बताए हैं जिसके आधार पर मृतक सहित सात बदमाशों के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हालांकि थाना पुलिस वारदात के 16 घंटे बाद भी डाका डालने वाले बदमाशों में से एक को भी पकड़ नहीं सकी थी। हालांकि पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed