{"_id":"5a6e0b144f1c1b90268b6ede","slug":"teen-girl-raped-made-video-arrested-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी बेटी से भी कम उम्र की किशोरी से किया दुष्कर्म, विडियो बनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपनी बेटी से भी कम उम्र की किशोरी से किया दुष्कर्म, विडियो बनाई
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया दुष्कर्म का आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर शहर की एक कॉलोनी में एक व्यक्ति ने पहले चाकू के बल पर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और फिर अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर छह माह तक उसके साथ दुराचार करता रहा। किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई।
आरोपी ने पीड़िता के परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली मंडी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है। कोतवाली मंडी क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने दर्ज कराए मामले में बताया
उसकी 12 वर्षीय बेटी को पड़ोस में ही रहने वाले 50 वर्षीय रिजवान ने करीब छह माह पूर्व बहाने से अपने घर में बुलाकर चाकू के बल पर दुष्कर्म किया। आरोपी ने बेटी की अश्लील क्लिप बनाकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। वीडियो क्लिपृ वायरल करने और परिजनों को जान से मारने का डर दिखाकर आरोपी लगातार उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
दो दिन पूर्व बेटी की तबीयत खराब हो गई। चिकित्सक के यहां दिखाने पर पता चला कि बेटी तीन माह की गर्भवती है। पूछने पर बेटी ने अपने साथ हुई दरिंदगी के बारे में बताया। इसके बाद परिजन किशोरी को लेकर कोतवाली मंडी पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
कोतवाली मंडी इंस्पेक्टर मुनेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है। उधर, बताया गया कि आरोपी बसपा कार्यकर्ता है। पिछले दिनों नगर निगम चुनाव में उसने क्षेत्र के बसपा के पार्षद प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगे थे और फ्लैक्स लगवाकर चुनाव प्रचार किया था।