फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Six injured in a road accident, Hungama

सड़क हादसे में छह घायल, हंगामा

Wed, 14 Oct 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 14 Oct 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Six injured in a road accident, Hungama
सहारनपुर-नागल मार्ग पर बुधवार शाम चुनाव प्रचार कर लौट रही भाजपा नेता की गाड़ी से दो बाइकों की टक्कर के बाद छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां तीन घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायलों को देखने के लिए भाजपा नेत्री के पहुंचने पर यहां जुटे ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ ही देर में मामले को अलग अलग समुदाय से जोड़कर सियासी तूल देने से तनाव बढ़ गया।
विज्ञापन


सपा नेता शयान मसूद के पहुंचने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ गया। एसपी सिटी महेंद्र सिंह यादव, सीओ अमित नागर सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। भीड़ के विरोध को देखते हुए पुलिस भाजपा नेत्री को किसी तरह लोगों के बीच में से बाहर लेकर गई। चुनावी माहौल में तनाव की स्थिति को देख जिला अस्पताल में चार थानों की पुलिस फोर्स देर रात तक डटी रही।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में पहुंचे घायलों और ग्रामीणों के मुताबिक नागल में चुनावी प्रचार करके लौट रही भाजपा नेत्री की गाड़ी ने सीडकी के पास सामने सहारनपुर की ओर से आ रही दो बाइकों को टक्कर मार दी। इसके चलते बाइकों पर सवार सभी लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही शेखपुरा चौकी और देहात कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन घायलों में बाइकों पर सवार पांडौली निवासी वर्षीय मेहताब, उसका बेटा 22 वर्षीय अब्दुल मन्नान, बेटी 20 वर्षीय सोबिया, कोलकी निवासी मुमताज, सीडकी के इरशाद और कल्लरहेडी के नीटू शामिल रहे। अस्पताल में घायलों को देखने के लिए भाजपा नेत्री शशी बाला पुंडीर पहुंची। इसे लेकर कुछ ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ ही देर में सपा नेता शायान मसूद पहुंचे। उनके आने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ गया।

घायलों के इलाज को लेकर इमरजेंसी गेट पर ग्रामीणों ने काफी धक्का मुक्की की। इससे इमरजेंसी गेट के शीशे टूट गए। इसी बीच, भीड़ के गुस्से को भांपते हुए मौके पर पहुंचे एसपी सिटी महेंद्र सिंह यादव, देहात कोतवाली प्रभारी एमएस गिल समेत अन्य पुलिस फोर्स ने भाजपा नेत्री को पुलिस अभिरक्षा में लेकर भीड़ के बीच से निकलवाया। घायलों के साथ आए ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रचार से लौट रही भाजपा नेत्री की टवेरा गाड़ी ने बाइकों को टक्कर मारी। इससे छह लोग जख्मी हुए। मामले के सियासी तूल पकड़ने पर जिला अस्पताल में चार थानों की पुलिस फोर्स बुला ली गई। सीओ अमित नागर ने पुलिस फोर्स के साथ इरशाद, अब्दुल मन्ना और मेहताब को हायर सेंटर रेफर करवाया।

बाइकों की रेस लगाना बनी हादसे की वजह : शशीबाला पुंडीर
भाजपा नेत्री शशीबाला पुंडीर का कहना है कि वह नागल में चुनाव प्रचार करके सहारनपुर की ओर लौट रही थी। बाइकें सहारनपुर की ओर से आ रही थीं। उनका कहना है कि बाइकों की रेस लगाने की होड़ के चक्कर में यह हादसा हुआ। उन्होंने दावा किया कि घटना में उनकी ओर से कोई चूक नहीं रही। वह तो घायलों को देखने भी खुद पहुंची। मगर उसे घायलों को भी नहीं देखने दिया गया।

घटना की जांच के बाद होगी कार्रवाई : एसपी सिटी
एसपी सिटी महेंद्र सिंह यादव और सीओ द्वितीय अमित नागर ने कहा कि घटना की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी प्राथमिकता घायलों को समुचित इलाज देने की है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।


पुलिस फोर्स से घिरा रहा अस्पताल
इस घटना के बाद मामले को सियासी तूल देने और ग्रामीणों के हंगामे को देखते हुए थाना देहात कोतवाली, थाना जनकपुरी, थाना सिटी और थाना कुतुबशेर की पुलिस फोर्स भी मंगाई गई। देर रात तक अस्पताल पुलिस फोर्स से घिरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed