फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Crime News: A laborer was shot in Behat and a dead body has found in Yamuna River

सहारनपुर: मजदूरी के रुपये मांगने पर भैंसा-बुग्गी चालक को मारी गोली, कान को चीरते हुए निकल गई पार

Wed, 29 Sep 2021 10:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 29 Sep 2021 10:49 PM IST
सार

सहारनपुर जिले में मजदूरी के रुपये मांगने पर एक युवक को गोली मार दी। गोली उसके कान को चीरते हुए निकल गई। इससे वहां हड़कंप मच गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Saharanpur Crime News: A laborer was shot in Behat and a dead body has found in Yamuna River
युवक को मारी गोली। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर के बेहट में थाना मिर्जापुर क्षेत्र में मजदूरी के रुपये के लेन-देन को लेकर स्टोन क्रशर मालिक के रिश्तेदार ने भैंसा-बुग्गी चालक पर गोली चला दी। गोली उसके कान को चीरते हुए निकल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को बेहट सीएचसी में भर्ती कराया। उसे यहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


गांव मगनपुरा निवासी महताब पुत्र यामीन भैंसा-बुग्गी से स्टोन क्रशरों पर पत्थर की ढुलाई करता है। बुधवार की सुबह उसने गांव के पास ही एक स्टोन क्रशर पर पत्थर की ढुलाई की थी। देर शाम जब वह क्रशर पर हिसाब करने के लिए गया, तो वहां उसकी मजदूरी के रुपये के लेन-देन को लेकर क्रशर मालिक के रिश्तेदार व मुंशी से कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन


आरोप है कि कहासुनी के दौरान क्रशर मालिक के रिश्तेदार ने महताब पर फायर कर दिया। गोली उसके कान को चीरते हुए निकल गई। इससे वहां चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मेहताब को लेकर सीएचसी बेहट आई। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी अजय श्रोतिया ने बताया कि घायल को मेडिकल उपचार के लिए भेजा गया है। पीड़ित की तरफ से तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा: सहारनपुर में दंपती समेत तीन की मौत, कार के उड़े परखच्चे

यमुना नदी में पड़ा मिला युवक का शव 
बेहट में थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव छज्जा के पास यमुना नदी में एक युवक का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
बुधवार की सुबह यमुना नदी में छज्जा के ग्रामीणों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। 

उन्होंने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए। मृतक की पहचान इरफान पुत्र शफक्कत निवासी गांव खैरी जनपद यमुनानगर (हरियाणा) के रूप में हुई। 

यह भी पढ़ें: धर्मांतरण मामला: धर्म वापसी, पर परिवार ने ठुकराया, सौरभ गुप्ता ने पत्नी शादमा और बच्चों को छोड़ा, अब खुलेंगे मौलाना के बड़े राज

वहीं सूचना के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी का कहना है कि मृतक की उम्र करीब 30 से 35 साल के बीच रही होगी। बताया जा रहा है कि मृतक नशा भी करता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed