Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Grief descends upon Jadauna village following the death of a couple in Sonipat

Sitapur News: सोनीपत में दंपती की मौत से जड़ौना गांव में पसरा मातम

Wed, 18 Nov 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 18 Nov 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Grief descends upon Jadauna village following the death of a couple in Sonipat
सीतापुर। हरगांव की ग्राम पंचायत जड़ौना निवासी विक्रम (30) और उनकी पत्नी प्रीति (27) की सोनीपत के बहालगढ़ में मौत की खबर से पूरे गांव में मातम पसर गया। सोमवार को दंपती की मौत की सूचना गांव पहुंचते ही परिवार में मातम पसर गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक विक्रम के बड़े भाई संतराम ने दोनों के शवों का वहीं पर अंतिम संस्कार कर दिया। दोनों की मौत के पीछे आर्थिक तंगी को बड़ी वजह बताया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार विक्रम और प्रीति की शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद दोनों मजदूरी करने सोनीपत चले गए थे और वहीं रहकर जीवनयापन कर रहे थे। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। विक्रम के माता-पिता सावित्री और राधेलाल का पहले ही निधन हो चुका था। परिवार की जमीन भी बिक चुकी थी। संतराम भी लखीमपुर में एक होटल पर मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन

विक्रम और प्रीति सोनीपत के बहालगढ़ में एक सेवानिवृत्त दरोगा के मकान में किराये पर रहते थे। रविवार को विक्रम का शव फंदे से लटका मिला था, जबकि प्रीति का शव जमीन पर पड़ा था। घटना की जानकारी मकान मालिक ने परिजनों को दी थी। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। संतराम व उनकी पत्नी दंपती के शव को लेने मंगलवार को सोनीपत पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सोनीपत से दोनों के शव गांव लाने के लिए करीब 14 हजार रुपये का खर्च बताया गया। पैसों का इंतजाम न हो पाने पर बड़े भाई ने शवों का अंतिम संस्कार सोनीपत में ही करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed