Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Mobile hacked after clicking on a wedding app file received in a WhatsApp group, Rs 4.30 lakh siphoned off from a grocery merchant account

Charkhi Dadri News: व्हाट्सएप ग्रुप में आई वेडिंग एप फाइल पर क्लिक करते ही मोबाइल हुआ हैक, किराना व्यापारी के खाते से 4.30 लाख रुपये उड़ाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Mobile hacked after clicking on a wedding app file received in a WhatsApp group, Rs 4.30 lakh siphoned off from a grocery merchant account
चरखी दादरी। साइबर ठगों ने किराना व्यापारी को निशाना बनाकर उसके बैंक खाते से 4.30 लाख रुपये निकाल लिए। ठगों ने व्हाट्सएप ग्रुप में वेडिंग एप नाम से फाइल भेजी थी। व्यापारी ने गलती से फाइल पर क्लिक कर दिया जिसके कुछ समय बाद उसका मोबाइल रूप से हैक हो गया।
विज्ञापन

मोबाइल पर उसका नियंत्रण नहीं रहा और वह फोन को स्विच ऑफ भी नहीं कर पा रहा था। इसी दौरान साइबर ठगों ने बैंक खाते से चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये रकम निकाल ली। शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्राथमिकी दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रेलवे रोड वार्ड नंबर सात निवासी नवीन कुमार मुंजाल ने बताया कि वह पुरानी सब्जी मंडी में किराना स्टोर के नाम से दुकान चलाते हैं। दुकान के नाम से उनका बैंक खाता संचालित है। 10 नवंबर को उनके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात ग्रुप में किसी व्यक्ति ने वेडिंग एप नाम की फाइल भेजी थी। उन्होंने गलती से उस फाइल पर क्लिक कर दिया जिसके बाद यह उनके मोबाइल में डाउनलोड हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन के अनुसार कुछ समय बाद उनका मोबाइल फोन संदिग्ध रूप से हैक हो गया। वह न तो मोबाइल की स्क्रीन को नियंत्रित कर पा रहे थे और न ही उसे स्विच ऑफ कर पा रहे थे। इसी दौरान बैंक खाते से रुपये ट्रांसफर होने के मैसेज आने लगे। बैंक जाकर स्टेटमेंट चेक करवाया तो पता चला कि खाते से 1,37,999 रुपये, 1,38,000 रुपये, 54,857 रुपये और एक लाख रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। इस तरह कुल 4,30,856 रुपये खाते से निकल गए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed