फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Road carcasses on the roadways;

रोडवेज पर पथराव, सीओ की जिप्सी तोड़ी

Wed, 10 May 2017 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 10 May 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
Road carcasses on the roadways;
बवालियों द्वारा बस में लगाई गई आग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में शब्बीरपुर में दलित-ठाकुरों के बीच हुए बवाल को लेकर रामपुर मनिहारान में मंगलवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने रोडवेज बस पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन


इसमें दो महिला सहित दस लोग घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो नकाबपोश कार्यकर्ताओं ने उस पर भी पथराव करते हुए सीओ की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। एक पुलिसकर्मी पत्थर लगने से चोटिल हो गया। पुलिस ने पथराव करने वालों में से नौ युवकों को घेराबंदी कर पकड़ लिया है।
विज्ञापन


सहारनपुर में आयोजित दलित पंचायत में शामिल होने जा रहे शामली, थानाभवन, जलालाबाद क्षेत्र के भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को रामपुर पुलिस द्वारा कसबे में रोककर वापस भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान तीन वाहनों में सवार कार्यकर्ता मोहल्ला इकराम स्थित रविदास मंदिर में जा पहुंचे और वहां उन्होंने बैठक करनी चाही। जब पुलिस को इसकी सूचना मिली तो थाने पर तैनात प्रशिक्षु सीओ यतेंद्र नागर, कस्बा इंचार्ज मनोज राठी पुलिस बल लेकर मंदिर पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं का समझाबुझाकर वहां से वापिस भेज दिया।

इसके बाद करीब दो बजे दिल्ली रोड हाईवे पर स्थित ग्राम तेलूपुरा के अंबेडकर प्राथमिक विद्यालय में से 50 अधिक नकाबपोश युवकों ने रामपुर मनिहारान से सहारनपुर जा रही रोडवेज बस संख्या यूपी 11 एटी 2452 पर पथराव कर दिया।

इसमें दो महिला सहित दस लोग घायल हो गए। पथराव होते देख चालक ने बस की गति बढ़ाकर चुनैहटी पुलिस चौकी पर ला खड़ी कर दी। सूचना पर सीओ यतेंद्र नागर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे जहां उपद्रवी युवकों ने पुलिस की ओर लाठी-डंडे लेकर दौड़ते हुए पथराव कर दिया।

उपद्रवी युवकों की संख्या पुलिसकर्मियों से अधिक थी। उन्होंने सीओ की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिसकर्मियों ने उपद्रवियों का पीछा कर उनमें से नौ को धर दबोचा।

मौके से पुलिस ने एक ट्रैक्टर ट्राली को भी बरामद किया है, जिसमें पत्थरबाजी करने के लिए पत्थर भरे गए थे। चार बाइक भी बरामद की गई। बवाल के दौरान दिल्ली रोड पर स्थित बाजार भी बंद हो गया।


पुलिस पकड़े गए युवकों से उनके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। सीओ यतेंद्र नागर ने कहा कि किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि ग्राम तेलूपुरा में प्राथमिक विद्यालय में युवक कहां से एकत्रित हुए और विद्यालय बंद होने के बाद वह अंदर कैसे पहुंचे। उधर, बस के परिचालक कंवर सिंह ने अज्ञात युवकों के खिलाफ बस पर पत्थर बाजी किए जाने की तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed