{"_id":"5aa2cd714f1c1b8c778b48a3","slug":"returning-from-prison-fired","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से लौट रही थी, बरसा दी गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल से लौट रही थी, बरसा दी गोलियां
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
सुशील गाबा की पत्नी से जानकारी लेते पूर्व विधायक राजीव गुंबर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में जमीनों की धोखाधड़ी के आरोप में जिला कारागार में बंद भू-माफिया सुशील गाबा से मिलने गई उसकी पत्नी नमिता गाबा की कार पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में नमिता एवं कार में सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गए।
लोगों ने एसएसपी आवास पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। इस मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। फर्जी नक्शा बनवाकर भूमि हड़पने, बैंक से करोड़ों रुपये का लोन लेकर कंपनी को दिवालिया दिखाकर फिर से नीलामी में उसी भूमि को खरीदकर बैंक को करोड़ों रुपये की चपत लगाने एवं फिर से उसी भूमि का नक्शा एसडीए से पास कराने जैसे कई गोलमाल करने के आरोप में सुशील गाबा को पुलिस ने 22 अक्तूबर 2017 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
शुक्रवार को दोपहर सुशील गाबा की पत्नी नमिता गाबा अपने पति से मिलने के लिए जेल में गई थी। वह अपने पति से मिलाई करके कार से लौट रही थी। जब वह देहरादून रोड स्थित एसएसपी के आवास पर पहुंची उसी समय बाइक पर सवार दो युवक पीछे से आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
हमला होते देख चालक ने गाड़ी तेज दौड़ा दी और अंबेडकर चौक पहुंच गए। जिसके बाद हमलावर फरार हो गए। हमलावरों द्वारा बरसाईं गईं गोलियां कार में लगीं। एक गोली कार के आरपार हो गई। हमले में नमिता और चालक बाल-बाल बचे।
उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ देर बाद ही भाजपा के पूर्व विधायक राजीव गुंबर और कई अन्य नेता भी मौके पर पहुंच गए। कुछ लोग एसएसपी आवास पर भी पहुंचे और काफी देर घटना के विरोध में हंगामा किया।
एसपी सिटी ने जनकपुरी थाना पहुंचकर नमिता गाबा से घटना की जानकारी ली। पुलिस हमले को जमीन की रंजिश से ही जुड़ा मामला मान रही है। इस मामले में नमिता गाबा ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच कराई जा रही है और हमलावरों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
तीन राउंड की गई फायरिंग
एसएसपी आवास के निकट भूमाफिया सुशील गाबा की पत्नी नमिता गाबा पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। नमिता गाबा ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने लगभग तीन राउंड फायरिंग की। जिनमें से तीन गोलियां गाड़ी में भी लगीं। चालक कार को नहीं दौड़ाता तो बड़ी घटना हो सकती थी।