फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police to alter charges to abetment of suicide.

Gorakhpur News: आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में बदलेगी पुलिस

Mon, 31 Aug 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 31 Aug 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Police to alter charges to abetment of suicide.
- युवक की खुदकुशी का मामला, प्रेमिका और उसके घरवालों की तलाश में दबिश
विज्ञापन


गोरखपुर। प्रेम संबंध के विवाद में पेड़ से लटके मिले रामकिशन उर्फ कृष्णा की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की दिशा बदल गई है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण हैंगिंग सामने आया है। ऐसे में पुलिस हत्या की धारा में दर्ज प्राथमिकी को आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में बदलेगी। साथ ही पुलिस अब इस बात की पड़ताल में जुट गई है कि किन परिस्थितियों में रामकिशन ने आत्महत्या का कदम उठाया। पुलिस प्रेमिका और उसके परिवार के लोगों की तलाश में दबिश भी दे रही है।
जंगल सखनी गांव निवासी रामकिशन का शव शनिवार सुबह चंद्रशेखर आजाद पब्लिक स्कूल के पास पेड़ से लटका मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम कराया था। रामकिशन की मां सुनीता ने प्रेम संबंध के विवाद में किशोरी के परिवार पर बेटे की हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया था। उनकी तहरीर पर पुलिस ने हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन


-----------
एक सप्ताह पहले चौकी पर हुई थी पंचायत
रामकिशन के किशोरी से प्रेम संबंध को लेकर करीब एक सप्ताह पहले जंगल डुमरी चौकी पर दोनों पक्षों को बुलाकर पंचायत हुई थी। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच सुलह भी कराई गई थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सुलह के बाद ऐसा क्या हुआ कि विवाद फिर बढ़ गया। मृतक की मां का आरोप है कि घटना से दो दिन पहले किशोरी अपनी मां के साथ रामकिशन के घर पहुंची थी। वहां गाली-गलौज की गई थी। इसके बाद ही रामकिशन की मानसिक स्थिति और परिवार में चल रहे विवाद के संबंध में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

चौकी प्रभारी की भूमिका पर भी उठे सवाल
मामले में जंगल डुमरी चौकी प्रभारी की भूमिका की भी जांच की जा रही है। अधिकारी ये पता करेंगे कि दोनों पक्षों के बीच पंचायत और सुलह के बाद विवाद दोबारा बढ़ने की जानकारी पुलिस को थी या नहीं। यदि जानकारी थी तो उसे रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए। साथ ही घटना से पहले युवक और किशोरी के परिवार के बीच हुए विवाद की सूचना चौकी तक पहुंची थी या नहीं, इसकी भी जांच होगी।

--------------
पुलिस के सामने अब तीन अहम सवाल
पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि के बाद पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि रामकिशन ने आत्महत्या क्यों की। इसके अलावा घटना से पहले प्रेमिका और उसके परिवार की ओर से युवक के साथ क्या व्यवहार किया गया और पंचायत के बाद दोनों पक्षों के बीच किस तरह की बातचीत हुई इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के जरिये भी घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ सकती है।

---------
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर प्राथमिकी में धाराओं में बदलाव किया जाएगा। आत्महत्या के लिए उकसाने की स्थिति और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। चौकी प्रभारी की भूमिका के संबंध में भी जांच की जाएगी। - रवि सिंह, सीओ गोरखनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed