{"_id":"6a949b4f3118dda64608a657","slug":"thar-hits-three-people-one-dead-murder-case-registered-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1110229-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: थार ने तीन को मारी टक्कर, एक की मौत<bha>;<\/bha> हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: थार ने तीन को मारी टक्कर, एक की मौत<bha>;</bha> हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। दड़वा गांव में शनिवार देर रात तेज रफ्तार थार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान इंदिरा कॉलोनी निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है। हादसा रात करीब 12:30 बजे गांव दड़वा स्थित रॉयल प्लाजा के बाहर हुआ। पवन अपने दो दोस्तों सूरज और एक अन्य युवक के साथ वहां खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार थार ने तीनों को टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक मौके से भाग गया।
दोस्तों ने घायलों को निजी वाहन से जीएमएसएच-16 पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने पवन को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग और दोस्त अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इसे सड़क हादसा नहीं, बल्कि पुरानी रंजिश के चलते की गई हत्या बताते हुए हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। रविवार को परिजन हाउसिंग बोर्ड चौक पर जाम लगाने पहुंच गए। पुलिस की मुस्तैदी और समझाइश के बाद उन्हें सड़क किनारे बैठा दिया गया।
पुरानी रंजिश का आरोप
मृतक के दोस्त सूरज ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि कुछ युवकों के साथ उनका लंबे समय से विवाद चल रहा था। उसके मुताबिक, शनिवार रात पवन और दो अन्य युवकों के साथ रॉयल प्लाजा के बाहर खड़े थे। तभी थार गाड़ी तेज रफ्तार से उनकी ओर आई और तीनों को टक्कर मार दी। टक्कर से पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला तूल पकड़ने और प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के बाद पुलिस ने आरोपी मलकीत उर्फ काका, मोनू जयसवाल समेत अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 (हत्या), 109 (हत्या का प्रयास), गैरकानूनी जनसमूह और दंगे से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर बहसबाजी के बाद बढ़ा विवाद
जांच में यह पहलू भी सामने आया है कि कथित वारदात से कुछ समय पहले दोनों गुटों के बीच इंस्टाग्राम पर बहसबाजी और गाली-गलौज हुई थी। परिजनों और दोस्तों का आरोप है कि सोशल मीडिया पर विवाद के बाद दूसरे गुट के युवक मौके पर पहुंचे। आरोप है कि दो वाहनों में सवार युवकों ने पवन और उसके साथियों को घेरा और इसी दौरान थार से टक्कर मारी गई। पुलिस अब इंस्टाग्राम पर हुई बहसबाजी और घटना के बीच संबंध की जांच कर रही है। दोनों पक्षों की चैट, कमेंट और अन्य सोशल मीडिया गतिविधियों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है।
सीसीटीवी फुटेज से खुलेगा राज
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 थाना पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वारदात के समय मौके पर कितने वाहन थे, थार किस दिशा से आई और घटना के बाद कौन-कौन से वाहन वहां से निकले। पुलिस घायलों की जानकारी, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।