फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Speeding car mows down four labourers, two seriously injured

Moradabad News: तेज रफ्तार कार ने चार मजदूरों को रौंदा, दो गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Speeding car mows down four labourers, two seriously injured
ठाकुरद्वारा। जसपुर मार्ग पर रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े चार मजदूरों को रौंद दिया। इस दुर्घटना में सभी मजदूर घायल हो गए। गांव गझेड़ा आलम निवासी यह मजदूर रात करीब 10 बजे लेंटर डालकर लौट रहे थे। गांव फैजुल्लागंज के पास उनके ट्रैक्टर में तेल खत्म हो गया था। चालक तेल लेने गया था और मजदूर सड़क किनारे इंतजार कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। घायलों में विशाल, बाबूराम, नन्हे और रोहित शामिल हैं। सभी को 108 एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में गंभीर घायल विशाल और बाबूराम को निजी एंबुलेंस से काशीपुर भेजा गया है। उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। अभी तक दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed