फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Female student jumps from 100-foot-high water tank; female sub-inspector catches her hand in mid-air.

Gorakhpur News: 100 फीट ऊंची टंकी से कूदी छात्रा, महिला दरोगा ने हवा में पकड़ लिया हाथ

Mon, 31 Aug 2026 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Female student jumps from 100-foot-high water tank; female sub-inspector catches her hand in mid-air.
गोरखपुर। मां की डांट से नाराज कक्षा नौ की 15 वर्षीय छात्रा रविवार दोपहर करीब 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। इसके बाद छात्रा ने अचानक छलांग लगा दी और लोहे की पाइप पकड़कर हवा में लटक गई। इसी दौरान महिला दरोगा जागृति खरवार ने साहस दिखाते हुए उसका हाथ पकड़ लिया। करीब 20 मिनट तक छात्रा हवा में लटकी रही और महिला दरोगा उसका हाथ थामे रही। बाद में अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से छात्रा को सुरक्षित ऊपर खींच लिया गया।
विज्ञापन

मामला एम्स थाना क्षेत्र के महादेव झारखंडी कॉलोनी का है। आवास विकास शिवपुर निवासी छात्रा रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे कॉलोनी स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई। आसपास के लोगों ने उसे टंकी पर देखा तो नीचे उतरने के लिए कहा लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं थी। वह टंकी से पैर लटकाकर बैठ गई। अनहोनी की आशंका में लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एम्स पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने छात्रा से बातचीत शुरू की और उसे समझाकर नीचे उतारने की कोशिश। काफी देर तक बातचीत के बाद भी वह नहीं मानी। पुलिसकर्मी नीचे से उसे समझाते रहे और आसपास लोगों की भीड़ जुटती गई।
विज्ञापन

स्थिति बिगड़ती देख एम्स चौकी पर तैनात महिला दरोगा जागृति खरवार ने छात्रा के पास जाने का निर्णय लिया। वह बातचीत करते हुए धीरे-धीरे टंकी पर उसके करीब पहुंचीं। दरोगा को अपने पास आता देख छात्रा ने अचानक नीचे कूदने की धमकी दी और लोहे की पाइप पकड़कर नीचे लटक गई। अचानक हुए इस घटनाक्रम से नीचे खड़े लोगों में अफरा-तफरी मच गई। महिला दरोगा ने बिना घबराए अपना पैर लोहे की पाइप में फंसाया और छात्रा का हाथ पकड़ लिया। करीब 20 मिनट तक वह छात्रा का हाथ थामे हवा में लटकी रही और लगातार उससे बातचीत करती रहीं। इसी बीच अन्य महिला कांस्टेबल भी टंकी पर पहुंच गईं। पुलिसकर्मियों ने छात्रा को ऊपर खींचा और नीचे मौजूद टीम व स्थानीय लोगों की मदद से उसे सुरक्षित जमीन पर उतार लिया। छात्रा के सुरक्षित नीचे उतरते ही परिजन ने राहत की सांस ली। करीब तीन घंटे तक चले इस घटनाक्रम से महादेव झारखंडी कॉलोनी में गहमागहमी बनी रही। पुलिस ने छात्रा को उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
पूछताछ में छात्रा ने मां की डांट से नाराज होकर टंकी पर चढ़ने की बात बताई। वह फोन पर एक लड़के से बात करती थी। इसी बात को लेकर मां ने उसे डांटा था। इसके बाद गुस्से में वह घर से निकलकर पानी की टंकी पर चढ़ गई। पुलिस छात्रा और उसके परिजन से घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
- निमिष पाटील, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed