फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police kept watching chawki burning in saharanpur

चौकी को जलते हुए देखती रह गई पुलिस

Wed, 10 May 2017 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 10 May 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
Police kept watching chawki burning in saharanpur
फूंकी गई पुलिस चौकी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में उपद्रवियों के सामने एक बार फिर पुलिस प्रशासन का सारा प्लान फेल हो गया। हालात ये रहे कि जिले में कई जगहों पर आगजनी, पथराव और तोड़फोड़ पर आमादा बवालियों को शांत करने की बजाय अफसर और पुलिस के जवान जान बचाकर भागते भी नजर आए।
विज्ञापन


एसपी सिटी तक ने किसी तरह जान बचाई। पुलिस के प्लान को फेल करते हुए उपद्रवी एक के बाद एक जगह बदलकर बवाल करते रहे। सड़क दूधली और शब्बीरपुर कांड के बाद भी उपद्रव जैसे हालात से निपटने में पुलिस और अफसरों की टीमें खास तैयारी ही नहीं कर पाई।
विज्ञापन


 मंगलवार को मल्हीपुर रोड पर रामनगर, बेहट रोड पर नाजिरपुरा, चिलकान रोड पर हलालपुर, कोर्ट रोड पर कोर्ट रोड पुल, गांधी पार्क, रामपुर मनिहारान, सरसावा आदि जगह लचर पुलिसिंग ही देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मल्हीपुर रोड पर तो भीड़ ने पुलिस पर फायरिंग तक की। एसपी सिटी संजय सिंह को भागकर जान बचानी पड़ी। उपद्रवियों ने पुलिस के ही सामने एक कार और करीब डेढ़ दर्जन बाइकों को आग के हवाले कर दिया। 

इतना ही नहीं, रामनगर पुलिस चौकी तक में आग लगा दी गई। इससे वहां खड़ी बाइक और रखे दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए। पुलिसकर्मी एक किलोमीटर दूर खड़े रहे। उपद्रवियों ने करीब एक घंटा मल्हीपुर रोड पर बवाल किया।


इस दौरान वाहनों की आवाजाही बंद रही। दुकानदार दुकानें बंदकर भाग निकले। उपद्रवियों ने कॉलोनियों तक में घुसकर तोड़फोड़ करने का प्रयास किया। पुलिस के पास आंसू गैस तक के गोले नहीं थे। पीएसी को बुलाया तो वह भी दूर ही रुक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed