फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Miscreants set fire to the bonfire, stress

शरारती तत्वों ने होलिका में लगाई आग, तनाव

Tue, 07 Mar 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 07 Mar 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Miscreants set fire to the bonfire, stress
पुलिस की मौजूदगी में होती पंचायत। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के छुटमलपुर में किसी शरारती तत्व ने गांव हलवाना में होलिका में आग लगा दी। इससे ग्रामीणों में आक्रोश पैदा हो गया। हालांकि बाद में दोनों समुदायों के ग्रामीणों की बैठक में मामले का शांतिपूर्ण हल हो गया।
विज्ञापन


मुस्लिम समाज के लोगों ने तय किया कि होलिका के लिए वे खुद इंधन देंगे। साथ ही शरारती तत्व को चिन्हित करके सामाजिक तौर पर दंडित किया जाएगा।

फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव हलवाना में नौसरहेड़ी रोड पर होलिका का स्थान है। रात किसी समय अराजक तत्वों ने यहां होलिका को जला दिया। 
सुबह ग्रामीणों को इसका पता चला तो उनमें आक्रोश पैदा हो गया।

देखते ही देखते सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर  एसओ राजेंद्र सिंह भारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत किया। इसके बाद राजबीर सिंह की बैठक पर गांव के दोनों समुदायों के लोगों की पंचायत हुई। 
विज्ञापन


इसमें घटना पर रोष व्यक्त करते हुए गांव का अमन चैन बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की गई। इसमें गांव के दूसरे समुदाय के लोगों ने होलिका के लिए लकड़ी आदि इंधन खुद देने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्लिम समाज के लोगों ने तय किया गया कि घटना में शामिल लोगों को ग्रामीण खुद ही चिन्हित करके सामाजिक दंड देंगे। इसके साथ ही होली के पर्व को सद्भावना पूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। 

पंचायत में प्रधान नवाब अली, डॉ. आलिम, अकबर अली, उमर अली, चौधरी राजबीर सिंह, यशपाल सिंह, विक्रम सिंह, सुनील कुमार, अजय सिंह, विकास कुमार, अमित आदि मौजूद रहे।


एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि किसी शरारती तत्व ने माहौल खराब करने के उद्देश्य से होलिका में आग लगा दी थी लेकिन ग्रामीणों ने सदभावना का परिचय दिया है। गांव में कहीं कोई तनाव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed