{"_id":"6aca4e62b0e29aa0a5021415","slug":"questioning-underway-in-the-jahangirpur-shooting-incident-noida-news-c-491-1-rgh1003-11365-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जहांगीरपुर गोलीकांड में पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जहांगीरपुर गोलीकांड में पूछताछ जारी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जहांगीरपुर में हुई सनसनीखेज वारदात के तीन दिन बाद भी पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने अब पांच से अधिक आरोपियों और उनके परिजन को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की है। बुधवार देर रात बाइक सवार कुछ आरोपियों ने हिस्ट्रीशीटर इमरान (40) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सूत्रों के मुताबिक, नामजद प्राथमिकी में कई आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं। इनमें अनीस, नफीस और शेरू शामिल हैं। सूत्र ने बताया कि अनीस पर दो मामले, नफीस पर चार मामले और शेरू पर एक मामला दर्ज है। आरोपियों पर यह मामले जहांगीरपुर थाना, जेवर थाना और खुर्जा नगर थाने में दर्ज हुई थी। कई पर गुंडा एक्ट के तहत भी मामला दर्ज हैं।
सूत्र ने बताया कि करीब छह वर्ष पहले दोनों परिवारों में वर्चस्व और बदले की लड़ाई में यह खूनी खेल शुरू हुआ था। सूत्रों के मुताबिक, करीब छह साल पहले शेरू उर्फ आरिफ के पिता यूसूफ की कुछ बदमाशों ने मिलकर हत्या कर दी थी। दावा है कि इस मामले में इमरान का भी नाम सामने आया था।