{"_id":"6aca4c306b5f874d8302ff1f","slug":"land-deal-turns-out-to-be-a-fraud-40-lakh-lost-noida-news-c-1-noi1095-4818231-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: भूखंड का सौदा निकला धोखा, 40 लाख गंवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: भूखंड का सौदा निकला धोखा, 40 लाख गंवाए
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेज दिखाकर चार करोड़ में किया सौदा, रकम मांगने पर धमकी का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-6 में भूखंड बेचने का झांसा देकर दिल्ली के एक कारोबारी से 40 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर ने भूखंड का मालिकाना हक होने का दावा करते हुए फर्जी दस्तावेज दिखाए थे। बैनामा कराने की बारी आई तो आरोपी ने मूल कागजात देने से इन्कार कर दिया। जांच में भूखंड किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर होने की जानकारी मिली। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-24 में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सेक्टर-12 स्थित प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में दिल्ली के नारायणा निवासी कारोबारी मनोज तंवर की मुलाकात मुलाकात ग्रेटर कैलाश, दिल्ली निवासी जीवन कुमार से हुई। जीवन ने सेक्टर-6 में अपना भूखंड होने की बात कही और पावर ऑफ अटॉर्नी दस्तावेज भी दिखाए। इसके बाद मनोज ने 10 मार्च 2025 को चार करोड़ रुपये में भूखंड का सौदा कर लिया। इसके लिए उन्होंने 40 लाख रुपये अग्रिम भुगतान किया। आरोप है कि बाकी रकम लेकर बैनामा कराने की बात कही गई तो जीवन टालमटोल करने लगा। संदेह होने पर मनोज ने नोएडा प्राधिकरण से जानकारी जुटाई। वहां पता चला कि भूखंड गुरुकृपा इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर गुरुबक्श सिंह के नाम पर दर्ज है।
मनोज का आरोप है कि इस मामले में जीवन के दामाद कपिल और बेटी ने भी उसका साथ दिया। रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने कथित तौर पर छह करोड़ रुपये में भूखंड दिलाने और पहले दिए गए 40 लाख रुपये भूल जाने की बात कही। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।