फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Millions of commerce employee home burglary

वाणिज्य कर कर्मचारी के घर लाखों की चोरी

Tue, 01 Dec 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 01 Dec 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Millions of commerce employee home burglary
थाना सदर क्षेत्र के पॉश इलाके रूपाली विहार में चोरों ने कुछ दिन से बंद पड़े घर से नगदी, जेवर, लैपटाप, एलईडी टीवी समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया। यहां वाणिज्य कर कर्मचारी के घर में चोरों ने बराबर के खाली प्लाट से ग्रिल तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया। यह परिवार दस दिन से बरेली गया हुआ था। लौटने पर घटना का पता चला तो पुलिस को सूचित किया। सदर पुलिस ने मौके पर छानबीन कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रूपाली विहार में बिसलेरी गोदाम के पास ही वाणिज्य कर विभाग के खंड तीन में जूनियर असिस्टेंट के पद पर सेवारत अभिषेक वर्मा के घर में चोरी की यह वारदात हुई। अभिषेक वर्मा और उनकी माता पूनम वर्मा सोमवार की शाम बरेली से लौटे तो घर का हाल देखकर दंग रह गए। उन्होंने देखा कि बराबर के खाली प्लाट की ओर से ग्रिल टूटी पड़ी हैं। मकान के दोनों बड़े कमरों का सारा सामान बिखरा पड़ा है। एक लैपटॉप, एलईडी टीवी के अलावा सोने के दो सेट, डेढ़ किलो चांदी और 50 हजार रुपए नकद समेत अन्य सामान गायब है।
विज्ञापन


वर्मा ने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से बरेली का रहने वाला है। बीस नवंबर को ही वह और उनकी मां बरेली चले गए थे। घर के मुख्य द्वार से लेकर अंदर के कक्षों के ताले लगाए गए थे। अब दस दिन बाद वे घर लौटे तो यहां लाखों की कीमत का सामान गायब मिला। अभिषेक ने बताया कि पिता की मौत के बाद यहां बस माता ही उनके साथ रहती है। घटना की सूचना देने के बाद सदर थाना प्रभारी एके सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बराबर के खाली प्लाट का उठाया फायदा
सदर पुलिस का मानना है कि चोरों ने बराबर के खाली प्लाट और सर्दी के मौसम में रात के अंधेरे का पूरा फायदा उठाया। प्लाट की ओर से ही ग्रिल काटकर चोर अंदर घुसे। ग्रिल को देखकर लग रहा है कि घर में प्रवेश करने वाले लोग पतले रहे होंगे। काफी सामान इसलिए चोरी होने से बच गया क्योंकि उसे ले जाने का रास्ता चोर नहीं खोज पाए होंगे।

घर के सामने वाली रोड पर रहता है अंधेरा, सीसी कैमरे भी नहीं
एक तरफ जहां अपराधियों के सामने पुलिस की मुस्तैदी न के बराबर है तो दूसरी तरफ सर्दी का मौसम और रात का अंधेरा भी चोरों का काम आसान कर रहा है। जिस घर में यह चोरी हुई। उसके सामने के रोड पर भी रात में अंधेरा रहता है। यहां पर सीसी कैमरे नहीं है। इस हालत में ऐसी वारदात का खुलासा करना और मुश्किल हो जाता है।


इतने दिन तक पुलिस के भरोसे न छोड़ें घर
- यदि कई दिन तक पूरे परिवार के साथ बाहर जाना हो तो फिर पुलिस या पड़ोसियों के भरोसे ही घर छोड़कर न जाएं। अन्यथा इसी तरह चोर कारनामा कर सकते हैं। इससे पहले भी चोर हाई सिक्योरिटी जोन से लेकर पॉश इलाकों में वारदात को अंजाम दे चुके हैं और पुलिस हाथ मलती रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed