फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Killing the farmer's throat

किसान की गला काटकर हत्या

Mon, 22 May 2017 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर मनिहारान
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर मनिहारान Updated Mon, 22 May 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
Killing the farmer's throat
िसान सुभाष (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चार दिन पूर्व खेत पर पानी चलाने गए लापता हुए किसान की हिंडन नदी के अंदर बोरे में बंद सिरकटी लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गुस्साए ग्रामीणों ने सहारनपुर-बड़गांव मार्ग जाम कर दिया। एसपी सिटी ने खुलासे का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन



गांव बुड्ढाखेडा निवासी 58 वर्षीय किसान सुभाष को सुबह चार बजे सरकारी नलकूप से अपने खेत पर पानी चलाने गया था। दुपहर के वक्त खेत पर जब उसका बेटा राजेंद्र खाना लेकर गया था। वहां गूल में उसके पिता की लाठी और चप्पल पड़े मिले थे। आसपास तलाश किया गया। लेकिन नहीं मिला। 18 मई को किसान की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


रविवार को बुड्ढाखेड़ा और अहमदपुर के पास से गुजर रही हिंडन नदी में ग्रामीणों ने एक बोरा पड़ा देखा। इसमें से किसी मानव के पैर बाहर निकलने हुए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बोरे से शव को जैसे ही बाहर निकाला सबके होश उड़ गए। किसान का सिर गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेंद्र, सुरेंद्र और मोहन ने कपड़ों और कद काठी से पहचान पिता सुभाष के रूप में की। मौके पर डॉग स्कवायड को भी बुलाया गया। लेकिन हत्याकांड के बारे में कुछ खास सुराग नहीं मिले।  पुलिस का उच्चाधिकारी नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। 

एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ प्रशिक्षु सीओ यतेन्द्र नागर, रामपुर कोतवाली प्रभारी वेदप्रकाश गिरी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। इसके बाद ही ग्रामीणों ने जाम को खोला।


घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे भाजपा विधायक देवेन्द्र निम ने मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए उनसे जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। कोतवाल वेदप्रकाश गिरी ने बताया कि तहरीर नहीं आई है। सिर की तलाश की जा रही है। तहरीर आते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed