{"_id":"6b05e8187aeb3504c90d5fcd","slug":"motorcyclist-killed-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-bilari-news-c-276-1-smbd1006-113788-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Wed, 25 Nov 2026 01:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 25 Nov 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। थाना सोनकपुर क्षेत्र में बिलारी सरथल सड़क मार्ग पर मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइकसवार चरन सिंह 50 वर्ष ग्राम सुजानपुर थाना सोनकपुर की मौत हो गई।
चरन सिंह मंगलवार सुबह लगभग सात बजे अपने गांव के ही परिचित धर्मपाल के साथ बाइक से सरथल चंदौसी होते हुए राजघाट नरोरा को गंगा स्नान करने जा रहा था। बाइक धर्मपाल चला रहा था और चरन सिंह पीछे बैठा हुआ था। जैसे ही दोनों की बाइक सरथल रोड पर जमालपुर और इब्राहीमपुर मिर्जा के पास पहुंची तभी बिलारी की ओर से जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने धर्मपाल की बाइक को पीछे से रौंद दिया।
धर्मपाल और चरन सिंह दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर गए। चरन सिंह के सिर में गंभीर चोट आने से वह बेहोश गया। राहगीरों की सूचना पर 108 एम्बुलेंस से दोनों को उपचार के लिए सीएचसी बिलारी ले जाया गया। चिकित्सक ने जांच के बाद चरन सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि धर्मपाल को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया। ग्रामीणों से जानकारी करने पर पता चला कि दोनों बाइकसवारों में से कोई भी हेलमेट लगाए हुए नहीं था। सूचना मिलते ही थाना सोनकपुर पुलिस सीएचसी पहुंची और चरन सिंह का शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना सोनकपुर प्रभारी के अनुसार मृतक बाइकसवार के परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई है।