{"_id":"57fa9af64f1c1b695228e6cf","slug":"gas-cylinder-fire-killed-two-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहट में गैस सिलेंडर में लगी आग से दो बच्चों की मौत, पांच गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेहट में गैस सिलेंडर में लगी आग से दो बच्चों की मौत, पांच गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 10 Oct 2016 03:48 PM IST
विज्ञापन
आग में जला बच्चा।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के बेहट के साढ़ौली भूड़ गांव में रविवार की सुबह गैस सिलेंडर में लीकेज से लगी आग में दंपति और उनके तीन मासूम बच्चों समेत सात लोग बुरी तरह झुलस गए।
लोगों ने सभी को गंभीर हालत में बेहट सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में दो सगे भाइयों ने दम तोड़ दिया।
साढ़ौली भूड़ गांव निवासी सोमपाल धीमान को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत रसोई गैस सिलेंडर का फ्री कनेक्शन मिला था। सोमपाल की पत्नी मुन्नी ने सुबह चाय बनाने के लिए जैसे ही चूल्हा खोलकर माचिस जलाई तो लीक हो रहे गैस सिलेंडर में आग लग गई।
कमरे में मौजूद सोमपाल (30), मुन्नी (27), कल्लू (5), अंकित (3) और चार माह की बेटी वर्षा आग में घिर गए। उनके चिल्लाने पर पड़ोसी अंकित गुप्ता (35) और शिवम धीमान (15) उन्हें बचाने के लिए जैसे ही कमरे में घुसने का प्रयास करने लगे तो वे भी झुलस गए।
विज्ञापन
हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाकर सभी को बाहर निकाला और एंबुलेंस बुलाकर बेहट सीएचसी पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां से मेरठ ले जाते समय रास्ते में कल्लू और अंकित ने दम तोड़ दिया। सोमपाल, मुन्नी, अंकित गुप्ता और शिवम को मेरठ में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।