फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Following the uproar two soldiers suspended

हंगामे के बाद दो सिपाही निलंबित

Sat, 06 Aug 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 06 Aug 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Following the uproar two soldiers suspended
गुरुद्वारा रोड पर बनाई गई अस्थाई पुलिस चौकी पर पुलिस कर्मियों द्वारा शराब पीये जाने पर हंगामा करते सिख समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 सिपाहियों द्वारा ड्यूटी के दौरान शराब पीने से नाराज लोगों ने बृहस्पतिवार की रात जमकर हंगामा किया। उन्होंने तीन पुलिसकर्मियों को चौकी में ही बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही सीओ मौके पर पहुंचे और पुलिसकर्मियों को मुक्त कराया। एसएसपी ने आरोपों से घिरे दो सिपाहियों को निलंबित और एक को लाइन हाजिर किया है। 
विज्ञापन


विवादित स्थल को लेकर तीन साल पहले हुए दंगे के बाद गुरुद्वारा रोड पर अस्थाई चौकी बनाई गई थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान शराब पीकर रखते हैं। ऐसे में उनसे किसी भी प्रकार की शिकायत करना तो दूर की बात उनके पास तक जाना मुश्किल रहता है। इसी से नाराज स्थानीय लोगों ने बृहस्पतिवार की रात चौकी पर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


तीनों पुलिसकर्मियों को चौकी में बंद  कर दिया गया। सूचना मिलते ही सीओ और थाना कुतुबशेर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बमुश्किल तीनों पुलिसकर्मियों को उनसे मुक्त कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी प्रदीप कुमार यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कांस्टेबल सुशील कुमार और कांस्टेबल नवीन को ड्यूटी में लापरवाही करने का दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है। साथ ही एक सिपाही को लाइन हाजिर भी किया गया है। एसएसपी ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed