{"_id":"6b05da5d2eea86403907cd64","slug":"contract-worker-attacked-fir-registered-against-five-individuals-gonda-news-c-100-1-slko1026-170504-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: निविदा कर्मचारी पर हमला, पांच पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: निविदा कर्मचारी पर हमला, पांच पर प्राथमिकी
Wed, 25 Nov 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 25 Nov 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। टेरा सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के एक कर्मचारी पर पांच लोगों ने सोमवार को पोर्टरगंज में हमला कर दिया। हमलावरों में कंपनी का एक पूर्व कर्मचारी मोहित तिवारी भी शामिल है, जिसे अनुशासनहीनता के कारण नौकरी से निकाला गया था।
पोर्टरगंज निवासी सुशील कुमार प्रजापति ने बताया कि वह मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड गोंडा के तहत काम करने वाली टेरा सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत हैं। सोमवार सुबह अपने कार्यालय जा रहे थे। रास्ते में मोहित तिवारी निवासी पंडरी कृपाल सन्देशवा देहात कोतवाली, उत्तम सिंह, सौरभ तिवारी उर्फ अंकित और दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोककर गालीगलौज करते हुए डंडों से पिटाई की। कपड़े भी फाड़ दिए। हमले में सुशील को गंभीर चोटें आई हैं। सुशील ने बताया कि मोहित तिवारी पहले उन्हीं की कंपनी में काम करता था। कंपनी ने उसे अनुशासनहीनता के चलते नौकरी से निकाल दिया था। इसी बात को लेकर वह उनसे रंजिश रखता था। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। विवेचना कराई जा रही है।