{"_id":"6b05dc68b7c1e5c664057e4c","slug":"three-injured-in-a-life-threatening-attack-referred-to-gorakhpur-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-161075-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जानलेवा हमले में तीन घायल, गोरखपुर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जानलेवा हमले में तीन घायल, गोरखपुर रेफर
विज्ञापन
लोहरैया। धनघटा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में जमीन विवाद में सोमवार को आधा दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनकी हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पांच नामजद व तीन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
जगदीशपुर निवासी दो सगे भाइयों राजेंद्र व गिरिजेश के बीच जमीन विवाद में सोमवार को कहासुनी होने लगी। इसी बीच गिरिजेश पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग लाठी-डंडे व धारदार हथियार के साथ राजेंद्र के घर पर चढ़ गए।
हमले में राजेंद्र व उनके दो नाती सत्यम और अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को सीएचसी हैंसर में भर्ती कराया गया। जहां घायलों की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल व बाद में मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ित राजेंद्र ने धनघटा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सोमवार की सुबह अपने दो नाती सत्यम व अभिषेक के साथ खेत में गेहूं की बोआई करने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच गिरिजेश आदि ने मेरे घर पर चढ़कर लाठी-डंडा, हॉकी, लोहे की रॉड एवं धारदार हथियार के साथ हमला कर दिया।
आरोपियों द्वारा जानमाल की धमकी देते हुए घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी गई। धनघटा पुलिस ने तहरीर के आधार पर जगदीशपुर निवासी गिरिजेश, संतोष, विपिन, अभिषेक, अजय तथा तीन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।