Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   13th accused in double murder case surrenders in court

Sant Kabir Nagar News: दोहरे हत्याकांड में 13वें आरोपी ने किया कोर्ट में समर्पण

Wed, 25 Nov 2026 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
13th accused in double murder case surrenders in court
मेंहदावल। जमोहरा में हुए दोहरे हत्याकांड का एक और नामजद आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ने से पहले ही न्यायालय की शरण में पहुंच गया। मंगलवार को दूधनाथ यादव ने मारपीट के पुराने मुकदमे में कोर्ट में हाजिर होकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस को जैसे ही इसकी भनक लगी, उसने रिमांड की कवायद शुरू कर दी। दूधनाथ को इस वारदात का तेरहवां आरोपी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पुलिस की लगातार दबिश से घबराकर दूधनाथ ने यह कदम उठाया। वह जानता था कि पुलिस उसे कभी भी गिरफ्तार कर सकती है, इसलिए उसने पुराने मामले में कोर्ट में हाजिर होने का रास्ता चुना। अब पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करना चाहती है, ताकि वारदात के समय उसकी भूमिका और अन्य फरार लोगों के बारे में जानकारी मिल सके।
विज्ञापन

इस हत्याकांड में अब तक 12 लोग जेल पहुंच चुके हैं। इनमें राकेश यादव का नाम भी शामिल है, जिसे पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोचा था।
मुठभेड़ में घायल होने के बाद उसका अस्पताल में इलाज कराया गया। स्वस्थ होने पर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बाकी आरोपियों को भी पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारकर पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
फौजी व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी हो सकते है गिरफ्तार


हत्याकांड में नामजद फौजी पवन यादव और खिलाड़ी राजेश यादव की धड़कनें भी बढ़ गई हैं। पुलिस ने दोनों को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ के बाद यह साफ होगा कि वारदात में इन दोनों की क्या भूमिका थी। अगर पूछताछ में संलिप्तता सामने आती है तो इनकी गिरफ्तारी तय मानी जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह ने कहा कि दोहरे हत्याकांड के ज्यादातर आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जो बचे हैं, उन्हें नोटिस जारी कर उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। जल्द उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस की टीमें लगातार काम कर रही हैं। गांव में शांति व्यवस्था पूरी तरह से कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed