फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Five lakh looted from the cashiers of the committee

समिति के कैशियरों से पांच लाख की लूट

Tue, 20 Jun 2017 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद Updated Tue, 20 Jun 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
कोआपरेटिव बैंक में किसानों का पैसा जमा कराने जा रहे साधन सहकारी समिति के मुख्य व सहायक कैशियर को तमंचों से आतंकित कर बाइक सवार तीन बदमाशों ने करीब पांच लाख रुपये की नगदी लूट ली। सूचना पर पहुंची पुुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। हालांकि पुलिस पीड़ितों से पूछताछ के आधार पर घटना को संदिग्ध मानकर चल रही है। 
विज्ञापन



मंझौल जबरदस्तपुर गांव स्थित सघन सहकारी समिति में हरिद्वार के ज्वालापुर निवासी दारा सिंह मुख्य कैशियर जबकि मंझौल गांव निवासी अमित कुमार सहायक कैशियर के रूप में कार्यरत हैं। सोमवार की दोपहर करीब दो बजे वह किसानों का पैसा इकट्ठा कर उसे जमा कराने के लिए बाइक से देवबंद में मंगलौर पुलिस चौकी के समीप कोआपरेटिव बैंक में जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन


जैसे ही वह गांव से निकलकर मुख्य मार्ग पर पहुंचे तो अचानक वहां आकर रुकी प्लाटिना बाइक पर सवार नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उन्हें रोक लिया। उनके रुकते ही बदमाशों ने उनकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया और नगदी से भरा बैग लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सहायक कैशियर अमित कुमार ने बताया कि बदमाशों की संख्या तीन थी जो हाथों में तमंचे लिए हुए थे। वहीं, कोतवाली पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मुख्य कैशियर दारा सिंह का कहना है कि बदमाश पांच लाख रुपये लूटकर ले गए, जबकि अमित कुमार ढाई लाख रुपये की लूट होना बता रहा है। दोनों के बयानों में फर्क होने के कारण मामला संदिग्ध लग रहा है। जबकि, घटनास्थल भी अलग-अलग बताए जा रहे हैं। पुलिस दोनों लोगों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed