{"_id":"48c15b59d4839eeb67efe53b3636b45a","slug":"five-killed-in-accidents-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में पांच की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में पांच की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 23 Oct 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाकंभरी देवी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे हरियाणा के कलावड़ गांव निवासी श्रद्धालुओं की कार में सामने से आए ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक हुई कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार भाई-बहन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि मृतक की पत्नी समेत चार लोग घायल हुए है। घायलों में दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं।
हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली का चालक अपने वाहन समेत फरार हो गया। घायलों को बेहट सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
हरियाणा राज्य के जनपद यमुनानगर के थाना छाप्पर क्षेत्र के कलावड़ गांव निवासी रजनीश अपने परिवार के सदस्यों के साथ अल्टो कार में शाकंभरी देवी के दर्शन करने के लिए आया था। दर्शन करने के बाद जब ये लोग लौट रहे थे। सुबह करीब 9.30 बजे गंदेवड़ तिराहे से निकलते ही रायपुर रोड पर सामने से आई खनन सामग्री से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी कार में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भयानक हुई कि कार के अगले हिस्से परखच्चे उड़ गए। कार चला रहे रजनीश (40) और उसकी बहन प्रियंका (20) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि रजनीश की पत्नी रीना (35) और उनके परिवार की ही सुमन (40) गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
रजनीश के दो बच्चों आरूष और आरूषि को भी चोट लगी। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली को लेकर उसका चालक फरार हो गया। इसी दौरान हरियाणा के बिलासपुर निवासी रोहित कार लेकर पीछे से आ गया। उसने घायलों को बेहट सीएचसी पहुंचाया।
यहां से रीना और सुमन को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर कोतवाली भिजवाया। कोतवाली प्रभारी नरेश चौहान ने बताया कि मृतकों के पिता किरणपाल की तहरीर पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल
नागल। नागल-टपरी मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम बाइक सवार दंपति को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला की अस्पताल जाते वक्त रास्ते में ही मौत हो गई जबकि उसके पति को चोटें आई हैं। गांव खाताखेड़ी निवासी मेहरबान पत्नी गुलसाना (35) के साथ बाइक पर अपनी ससुराल नागल कसबे के पांडोली रोड आया था।
शाम करीब साढ़े सात बजे वे दोनो अपने घर आ रहे थे कि नागल थाना क्षेत्र में गांव भाटखेडी के निकट उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनो पति पत्नि घायल हो गए।
घायलों को राहगीरों ने अस्पताल के लिए वाहन में ले जाया गया। गुलसाना की रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि मेहरबान को अस्पताल में भरती कराया गया। बाद में अस्पताल पहुंचे परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव ले गए।
बाइक सवार की मौत, बेटा गंभीर घायल
गंगोह। गंगोह-करनाल हाईवे पर बाइक और पिकअप वाहन की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई जबकि उसका पुत्र घायल हो गया। पिकअप चालक वाहन सहित फरार हो गया।
परिजनों और ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हाईवे पर जाम लगा दिया। आधा घंटा बाद सीओ के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद ही शव को पीएम के लिए भेजा जा सका। घायल बालक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
गंगोह कोतवाली के गांव मछरौली निवासी 40 वर्षीय दिनेश शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा गंगोह में सलारपुरा मार्ग पर चाय की दुकान करता है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे अपने 12 वर्षीय पुत्र हर्षित के साथ वह बाइक से गंगोह आ रहा था।
गांव दूधला के निकट गंगोह की ओर से जा रहे महिंद्रा पिकअप वाहन से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर लगते ही हर्षित उछल कर सड़क किनारे जा गिरा जबकि दिनेश की पिकअप द्वारा कुचले जाने से मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
घायल बालक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से उसे गंभीर हालत के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जाम लगा दिया।
सूचना पाकर सीओ योगेंद्र पाल सिंह और एसओ बिजेंद्र सिंह यादव भी मौके पर पहुंच गए। करीब आधा घंटा बाद सीओ के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला। मनोज प्रधान मोहड़ा, अजमेर सिंह, भाजपा नेता चौधरी नक्षत्रपाल सिंह, नकली सिंह आदि रहे।
मृतक के चाचा जितेंद्र की ओर से कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस वाहन चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।