फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Finally picked five rogue police encounter

पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश दबोचे

Tue, 04 Oct 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 04 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Finally picked five rogue police encounter
पुलिस द्वारा दबोचे गए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में थाना नकुड़ पुलिस से मुठभेड़ करने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो बदमाश फरार होने में सफल हो गए। मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगने से घायल हो गए। पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने चोरी का सामान एवं वाहन बरामद किए हैं।
विज्ञापन


नकुड़ पुलिस शनिवार की रात को चेकिंग कर रही थी। उसी समय एक पिकअप गाड़ी वहां से गुजरी। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन पिकअप नहीं रुकी।

एसपी देहात जगदीश शर्मा ने बताया कि मोबाइल ड्यूटी पर तैनात पुलिस ने जैसे ही उसका पीछा करना शुरू कर किया, पुलिस ने भी जवाब में चार राउंड फायरिंग की। जिसमें दो बदमाशों को छर्रे लगे और घायल हो गए। उस समय तो बदमाश फरार हो गए। लेकिन पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन


रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बदमाशों की तलाश में चेकिंग शुरू कर दी। नकुड़-सहारनपुर रोड स्थित एचआईटी कॉलेज के पास से पांच बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया जिनमें घायल दो बदमाश भी शामिल थे, जबकि दो बदमाश फरार होने में सफल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी देहात जगदीश शर्मा ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में ग्राम शीतलपुर थाना गंगोह निवासी जसपाल, बाढ़ियों का कुआं, मानकमऊ थाना कुतुबशेर निवासी कल्लू, ग्राम नंगला खारी थाना कुतुबशेर निवासी आनंद, ग्राम उनाली निवासी संतलाल, ग्राम इक्कड़ कलां, थाना पथरी, हरिद्वार निवासी नितिन उर्फ सोनू शामिल हैं। जबकि ग्राम शीतलपुर निवासी जगपाल एवं ग्राम मच्छरहेड़ी निवासी रमजानी फरार हो गए।

नितिन उर्फ सोनू गोली के छर्रे लगने से घायल हुआ है, जबकि एक के पैर में छर्रे लगे हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, छह कारतूस, दो छुरे बरामद हुए हैं।

पुलिस ने इनकी निशानदेही पर थाना रामपुर मनिहारन क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से चोरी किया हुआ इंवर्टर, बैट्रा, सिल्वर एवं स्टील के बर्तन, इलेक्ट्रानिक चार्जर, एंप्लीफायर, स्पलेंडर बाइक, चार स्टेपनी, एक बुलेरो पिकअप बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार पांचों आरोपियों पर अलग-अलग थानों में कई-कई मुकदमे दर्ज हैं। सबसे अधिक मामले शीतलपुर निवासी जसपाल पर 11 मामले दर्ज हैं। इस पर गैंगेस्टर एक्ट में भी लगा हुआ है।


बाढ़ी माजरा, नंगला खारी के आनंद पर 6, हरिद्वार के नितिन उर्फ सोनू पर थाना बिहारीगढ़, रामपुर मनिहारन, नकुड़ थाने में 6 मामले दर्ज हैं। मानकमऊ निवासी कल्लू पर नकुड़ और रामपुर मनिहारन थाने में तथा उनाली निवासी संत लाल पर थाना नकुड़ एवं रामपुर मनिहारन में चार-चार मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed