{"_id":"75e0139a1541f9531cb42888567dd86f","slug":"dead-body-of-the-young-woman-found-in-rjwaha-suspected-of-rape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजवाहे में मिला युवती का शव, दुष्कर्म की आशंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रजवाहे में मिला युवती का शव, दुष्कर्म की आशंका
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
Updated Fri, 23 Oct 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
मिरगपुर क्षेत्र से होकर गुजर रहे रजवाहे में युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाते हुए उसकी शिनाख्त के प्रयास कराए, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।
शुक्रवार की दोपहर मिरगपुर क्षेत्र के ग्रामीणों से पुलिस को जानकारी मिली की गांव के पीछे से होकर गुजर रहे रजवाहे में किसी महिला का शव है।
जानकारी मिलने पर मंगलौर रोड पुलिस चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाते हुए आसपास मौजूद लोगों से उसकी शिनाख्त के प्रयास कराए, लेकिन किसी ने भी उसकी शिनाख्त नहीं की। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक शव युवती का है, जिसकी उम्र भी लगभग 22 वर्ष के आसपास है। युवती ने जो कपड़े पहने हुए हैं वह फटे हुए हैं इसलिए आशंका जताई जा रही है कि बलात्कार के बाद युवती की हत्या कर शव रजवाहे में फेंका गया है। चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार का कहना है कि इस मामले में उत्तराखंड पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।