फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Capture removed, revenue department team beaten

कब्जा हटाने गई राजस्व विभाग की टीम को पीटा

Sun, 07 Jan 2018 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 07 Jan 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
Capture removed, revenue department team beaten
अवैध कब्जा हटाने पहुंची टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के गंगोह में कब्जा धारकों से ग्राम समाज की भूमि मुक्त कराने गई राजस्व विभाग की टीम के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई। इसके बावजूद टीम ने कई गांवों में अभियान चलाकर 100 बीघा से अधिक भूमि को मुक्त करा लिया। 
विज्ञापन


सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पांच महिलाओं सहित आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। उधर, सरसावा में भी ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त कराने का अभियान जारी है।
विज्ञापन


राजस्व टीम ने शनिवार को ग्राम ढिक्का कलां में जमीन को कब्जा मुक्त कराया। शनिवार को एंटी भू माफिया अभियान के तहत तहसीलदार महेंद्र सिंह के निर्देशन में कई गांवों में अभियान चलाकर सरकारी जमीनों से कब्जा हटाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव बोड़पुर में लेखपाल बीर सैन, नीरज कुमार, मोनू एवं सतेंद्र आदि ने पुलिस बल के साथ खसरा नंबर 67 की लगभग 11.5 बीघा जोहड़ की जमीन पर ट्रैक्टर चलाकर खड़ी फसल को नष्ट कर दिया। जमीन को खाली कर ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में दे दिया गया।

गांव कलसी के अकबरपुर माफी के रकबे में खसरा नंबर 41 की .789 हेक्टेअर और खसरा नंबर 45 की 2.513 हेक्टेअर जमीन पर पड़े बिटोड़ों को जेसीबी से हटा दिया गया। यहां करीब 56 बीघा भूमि कब्जा मुक्त कराई गई। गांव ताताहेड़ी में जोहड़ की जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए तहसीलदार के साथ लेखपाल नीरज, इसरार, राजकुमार गांव पहुंचे।

यहां सरकारी जमीन पर बने एक मकान को भी ढहा दिया गया। यहां टीम का विरोध करते हुए कुछ लोगों द्वारा लेखपाल राजकुमार के साथ मारपीट की गई। इसके बावजूद टीम ने जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में सरदारा और प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल राजकुमार ने पांच महिलाओं समेत आठ के खिलाफ तहरीर दी है।

सरसावा में भी ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त कराने का अभियान जारी है। राजस्व टीम ने शनिवार को ग्राम ढिक्का कलां में जमीन को कब्जा मुक्त कराया। ट्रैक्टर चलवाकर अवैध रूप से की गई खेती हटवाया गया। राजस्व विभाग के निरीक्षक राहुल सिंह, लेखपाल पाल सिंह सैनी, देवेंद्र कुमार, विनय कुमार, हेमंत कुमार ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कब्जा हटवाया।


निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि अभिलेखो में ग्राम ढिक्काकलां में खसरा नंबर एक की करीब 210 बीघा जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर गेहूं की फसल बोई गई थी, जिस पर ट्रैक्टर चलवाकर भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया। लेकिन पुलिस के आगे किसी की नहीं चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed