फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Barati clashed in Chaura, two injured in stone pelting

चौरा में बाराती भिड़े, पथराव में दो घायल

Wed, 01 Mar 2017 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नानौता
ब्यूरो/अमर उजाला, नानौता Updated Wed, 01 Mar 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
Barati clashed in Chaura, two injured in stone pelting
नानौता के गांव चौरा में मारपीट के बाद मौके पर जमा लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शराब के नशे में धुत बारातियों ने बारद्वारी के दौरान आपस में झगड़ा हो गया। बीच बचाव को पहुंचे ग्रामवासियों पर बारातियों ने जमकर ईंट पत्थर बरसाए। इसके बाद रास्ते में बारातियों ने लड़की पक्ष के एक रिश्तेदार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे रोक कर मारपीट कर घायल कर दिया। इसकी सूचना पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े। इसमें दो लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


मंगलवार को क्षेत्र के ग्राम चौरा में ग्रामीण धीर सिंह की पुत्री की बारात नकुड़ थाना क्षेत्र के ग्राम साल्हापुर से आई हुई थी। शाम करीब 4:30 बजे बारद्वारी की रस्म हो रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि 10-12 बारातियों ने शराब पी रखी थी। उनमें कहासुनी हो गई। जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। बारातियों में मारपीट होती देख ग्रामीण बीच बचाव करने लगे।
विज्ञापन


इसी बीच शराब के नशे में धुत बारात में शामिल युवकों ने ग्रामीणों के साथ भी अभद्रता करते हुए गालियां देनी शुरू कर दी। ग्रामीणों द्वारा जब इसका विरोध किया गया तो शराबी बारातियों ने ग्रामीणों पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इसमें रोहित पुत्र दीप सिंह घायल हो गया। गांव में झगड़े को देखते हुए पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर झगड़ा कर रहे बाराती भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी में आया दीप सिंह का दामाद अशोक कुमार पुत्र इल्मचंद निवासी भोराकंडेला जिला शामली नानौता में एक युवती को छोड़ कर वापस जा रहा था। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित ग्राम शेखुपुरा के पास बारात में शामिल युवकों ने उसे रोक लिया और उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इससे अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। अशोक के साथ मारपीट की जानकारी लगते ही ग्राम चौरा से ग्रामीण लाठी-डंडें लेकर बारात की गाड़ी का पीछे करने लगे। 

नानौता के संजय चौक पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बारात की गाड़ी को वहां से निकलवाया। ग्रामीण गंभीर रूप से घायल अशोक कुमार को उपचार के लिए सीएचसी नानौता पर लेकर पहुंचे जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया। सीएचसी नानौता पर पहुंचे ग्रामीणों ने वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ बारातियों की मदद करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस ने मारपीट के आरोपी बारातियों को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया।  


इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि तहरीर आने पर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर बारद्वारी में झगडे़ के बाद ज्यादातर बाराती दूल्हे व उसके परिजनों को शादी की रस्में पुरी करने के लिए छोड़ कर वापस लौट आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed