फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   साठ किलो सिंथेटिक मावे के साथ एक पकड़ा

साठ किलो सिंथेटिक मावे के साथ एक पकड़ा

Sat, 13 Apr 2019 08:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
साठ किलो सिंथेटिक मावे के साथ एक पकड़ा
बेहट (सहारनपुर)। कोतवाली पुलिस एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने प्राइवेट यात्री बस में रख कर लाए जा रहे 60 किलो सिंथेटिक मावा सहित एक व्यक्ति को पकड़ा है। टीम ने मावा का सैंपल लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला में भिजवा दिया और पकड़े गए मावे को नष्ट कर दिया है। शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को सूचना मिली की सहारनपुर विकास नगर मार्ग पर चलने वाली एक प्राइवेट यात्री बस में सिंथेटिक मावा लाया जा रहा है। टीम ने कोतवाली पुलिस को साथ लेकर गांव कलसिया में बस रुकवा कर तलाशी ली। बस से टीम ने कोतवाली के गांव भोजेवाला निवासी अशरफ पुत्र अकबर को 60 किलो सिंथेटिक मावे के साथ गिरफ्तार कर लिया। टीम मावे सहित पकड़े गए व्यक्ति को कोतवाली ले आई जहां पर उन्होंने सिंथेटिक मावे के नमूने लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजने के साथ ही सिंथेटिकमावे को नष्ट करा दिया है। टीम ने बताया कि इससे पूर्व भी गांव भोजेवाला में अकबर के घर से सिंथेटिक मावा एवं पनीर पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed