{"_id":"6af080607e998e91150625a0","slug":"sleeper-bus-overturns-on-ganga-expressway-after-a-tyre-burst-six-injured-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-159818-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: टायर फटने से स्लीपर बस बस गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: टायर फटने से स्लीपर बस बस गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी, छह घायल
विज्ञापन
फोटो-1-घटनास्थल पर खड़ी बस। संवाद
बिलग्राम। गंगा एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से गोरखपुर जा रही स्लीपर बस का टायर फट जाने के कारण अनियंत्रित होकर रविवार सुबह पांच बजे पलट गई। हादसे में महिला और उनके तीन बेटों समेत छह लोग घायल हो गए। बस में कुल 52 लोग सवार थे।
दिल्ली के आनंद विहार से गोरखपुर के बीच स्लीपर बसें चलती हैं। इन्हीं में एक बस रविवार सुबह लगभग पांच बजे गंगा एक्सप्रेसवे पर चकपुरवा के निकट टायर फट जाने के कारण पलट गई। घटना में अयोध्या के कालीबाड़ी धारा रोड निवासी विवेक पांडेय (64), हैदरगंज थाना क्षेत्र के रेाहारी निवासी सूरज (27), संत कबीरनगर के खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बरी निवासी अनुपमा चतुर्वेदी (28) और उनके तीन बेटे हितार्थ (5), शिवेंद्र (3) और धैर्य (डेढ़ वर्ष) घायल हो गए।
घटना की जानकारी पर पहुंची यूपीडा और बिलग्राम कोतवाली की पुलिस टीम ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि सूरज की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद दूसरी बस बुलवाकर यात्रियों को रवाना किया गया।