{"_id":"6af08072e452df5d1c08029d","slug":"roadways-bus-hits-three-friends-on-a-motorcycle-one-dies-hardoi-news-c-213-1-hra1004-159831-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बाइक सवार तीन दोस्तों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बाइक सवार तीन दोस्तों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम मार्ग पर कुतुवापुर के पास शनिवार शाम बाइक सवार तीन दोस्तों को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। घटना में एक की मौत हो जबकि दो दोस्त घायल हो गए। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
सुरसा थाना क्षेत्र के ओदर नेवलिया के मजरा लुधौरा निवासी मोनू (16) दिल्ली में मजदूरी करता था। भाई सोनू ने बताया कि दिवाली मनाने के लिए दो दिन पहले ही मोनू गांव आया था। शनिवार शाम मोनू बाइक से अपने दोस्त लवकुश (17) और सुमित (18) के साथ ढोलिया चौराहा जा रहे थे। इसी दौरान हरदोई बिलग्राम मार्ग पर कुतुवापुर के पास रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों दोस्त घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
यहां मोनू को मृत घोषित कर दिया गया। लवकुश और सुमित का उपचार चल रहा है। मोनू तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि टक्कर मार ने वाली बस और चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।