फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अंबाला से सहारनपुर की ओर आ रही हावड़ा मेल में लूट का प्रयास, पथराव

अंबाला से सहारनपुर की ओर आ रही हावड़ा मेल में लूट का प्रयास, पथराव

Sat, 25 Aug 2018 12:41 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
अंबाला से सहारनपुर की ओर आ रही हावड़ा मेल में लूट का प्रयास, पथराव
सहारनपुर। अमृतसर से हावड़ा जाने वाली डुप्लीकेट हावड़ा मेल में बृहस्पतिवार की रात को बदमाशों ने अंबाला और दुखेड़ी स्टेशन के बीच लूटपाट का प्रयास किया। यात्रियों के विरोध करने पर बदमाश चेन पुलिंग कर भाग खड़े हुए। पीछा करने पर बदमाशों ने पथराव कर दिया। जिससे आरपीएफ के दो कर्मी घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात को अमृतसर से हावड़ा जाने वाली गाड़ी संख्या 13006 हावड़ा मेल अंबाला कैंट से सहारनपुर की ओर चली। इसमें जालंधर से आरपीएफ के सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे जिसमें आरपीएफ सहारनपुर के भी जवान हरविंद्र, रणबीर, रविंद्र व अमित ड्यूटी पर थे। जब ट्रेन लगभग रात 11.30 बजे अंबाला से निकलकर दुखेड़ी स्टेशन के निकट पहुंची तभी एस-4 कोच में कुछ लोगों ने यात्रियों के साथ लूटपाट का प्रयास किया। जिस पर यात्रियों ने शोर मचाते हुए विरोध शुरू कर दिया। सूचना पर सुरक्षाकर्मी भी दौड़े। जिस पर बदमाशों ने चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन के रुकते ही बदमाश ट्रेन से उतरकर भागने लगे। आरपीएफ के जवानों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने झाड़ियों में छिपकर सुरक्षाकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। इसी दौरान आरोपियों के कुछ और साथी भी वहां पहुंच गए, लेकिन तक तक सुरक्षाकर्मियों ने ट्रेन के कोच को घेर लिया था। जिसके चलते झाड़ियों में छिपे बदमाश ट्रेन तक दोबारा नहीं पहुंच सके। बताया जा रहा है कि ट्रेन के यात्रियों से लूटपाट नहीं हो सकी। बदमाशों के पथराव से सहारनपुर आरपीएफ में तैनात कांस्टेबल रणबीर व हरविंद्र घायल हो गए। रात लगभग एक बजे ट्रेन सहारनपुर पहुंची। जहां से घायल दोनों आरपीएफ कर्मियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरपीएफ प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि रणबीर के सिर में पत्थर लगा है। माथे पर छह टांके आ गए। इस मामले में अंबाला में ही एफआईआर दर्ज कराई गई है। यहां किसी भी यात्री ने कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed